{"_id":"6a691a2b91a134782505da03","slug":"authorities-remain-unheeding-even-after-the-accident-damaged-trailers-are-still-parked-on-the-four-lane-highway-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1400169-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हादसे के बाद भी नहीं चेते जिम्मेदार, फोरलेन पर खड़े हैं क्षतिग्रस्त ट्रालर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हादसे के बाद भी नहीं चेते जिम्मेदार, फोरलेन पर खड़े हैं क्षतिग्रस्त ट्रालर
विज्ञापन
गोरखपुर। वाराणसी हाईवे के कहला ओवरब्रिज पर खराब ट्रालर को समय पर नहीं हटाने की लापरवाही से एक चालक की जान जाने के बाद भी जिम्मेदारों नहीं चेते। ट्रालर अभी भी हाइवे किनारे ही खड़ा है जो किसी और हादसे का कारण बन सकती है।
रविवार दोपहर गिट्टी लदा ट्रालर आगे चल रहे वाहन से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया था। उसे मौके से हटाने के बजाय ओवरब्रिज पर ही छोड़ दिया गया। सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे उसी ट्रालर से सरिया लदा ट्रालर टकरा गया। टक्कर में चालक केबिन में फंस गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने केबिन काटकर उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद यातायात तो बहाल करा दिया गया लेकिन दोनों ट्रालरों को अब तक नहीं हटाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पहले ही वाहन हटाया गया होता तो यह हादसा नहीं होता। उन्होंने दोनों ट्रालरों को तत्काल हटाने की मांग की है।