फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Audio viral of accused inspector on Khukundu police station deoria

दरोगा का ऑडियो हुआ वायरल, कहा- मुझे डेढ़ लाख रुपये दिए होते तो खारिज करा देता मुकदमा

Tue, 29 Dec 2020 04:14 PM IST
vivek shukla विनय कुमार राय, खुखुंदू/देवरिया।
विनय कुमार राय, खुखुंदू/देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Tue, 29 Dec 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
Audio viral of accused inspector on Khukundu police station deoria
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के खुखुंदू थाने के दरोगा मंगला प्रसाद का वायरल हो रहा ऑडियो इन दिनों चर्चा में है। इसमें वह एक मुकदमे के संदर्भ में आरोपी पक्ष से यह कहते सुने जा रहे हैं कि अगर मुझे डेढ़ लाख रुपये दिए होते तो मैं मुकदमा ही खारिज करा देता। ऑडियो में दरोगा अधिवक्ताओं को भी भला-बुरा कह रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नरौली संग्राम गांव निवासी रसीद अंसारी ने सदर कोतवाली के सरौरा पांडेय निवासी अपनी रिश्तेदारी की एक महिला को गांव की कुछ जमीन फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेच दी। महिला को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने थाने में तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज करा दिया।
विज्ञापन


विवेचना के दौरान दरोगा ने मुख्य आरोपी रसीद को दो माह पूर्व गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद रसीद का बेटा चार्जशीट न्यायालय में भेजने के लिए भाग-दौड़ करने लगा। उधर, आरोपी पक्ष महिला के साथ समझौते की बात भी करने लगे। हालांकि बात बनी नहीं। इसी बीच रसीद के बेटे ने दरोगा से मोबाइल फोन पर बात कर समझौता न होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बातचीत के वायरल हो रहे ऑडियो में दरोगा उसे न्यायालय के माध्यम से क्रॉस मुकदमा लिखवाने की राय दे रहे हैं। वह यह कहते भी सुने जा रहे हैं कि डेढ़ लाख रुपये मुझे दे दिए होते तो मुकदमा ही खारिज करा दिया होता। इसके बाद दरोगा ने वकीलों को भी अशब्द कहे।


इस मामले में दरोगा मंगला प्रसाद का कहना है कि वादी और प्रतिवादी के बीच सुलह-समझौते की बात चल रही थी। इसमें वादी को डेढ़ लाख रुपये लौटाने की बात कही गई थी। मैंने आरोपी पक्ष के हित में ऐसा कहा। अपने लिए रुपये नहीं मांगे। जहां तक रही वकीलों की बात तो वे दोनों पक्षों को लड़ा रहे थे तो मैंने उनपर नाराजगी जाहिर की थी।
 
एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी सत्यता की जांच कराने के बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed