{"_id":"60ab6d6438326115b0003c26","slug":"audio-of-teacher-recruitment-went-viral-after-appointment-of-brother-of-education-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा मंत्री के भाई की नियुक्तिः शिक्षक भर्ती का भी ऑडियो हुआ वायरल, शिक्षा मंत्री बोले- 'मैं मोबाइल भी बंद कर दूंगा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा मंत्री के भाई की नियुक्तिः शिक्षक भर्ती का भी ऑडियो हुआ वायरल, शिक्षा मंत्री बोले- 'मैं मोबाइल भी बंद कर दूंगा'
Mon, 24 May 2021 02:39 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 24 May 2021 02:39 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है मंत्री के भाई की नियुक्ति, गरीब कोटे से हुई है नियुक्ति, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठ रहे हैं सवाल
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी के भाई डॉ अरुण द्विवेदी गरीब कोटे से असिस्टेंट प्रोफेसर बने हैं।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बेसिका शिक्षा राज्य मंत्री डॉ.सतीश चंद्र द्विवेदी के भाई अरूण द्विवेदी की सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में नियुक्ति के बाद वे सोशल मीडिया में चर्चा के विषय बने हुए हैं। इसी दौरान एक ओडियो वायरल हुआ है कि जिसमें बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री से एक युवक ने बात की है और शिक्षा मंत्री ने उसकी बात अनसुनी कर दी।
ऑडियो के अनुसार, युवक ने उत्तर प्रदेश में 69 हजार शिक्षक भर्ती में खुद को पीड़ित बताया है और शिक्षामंत्री ने जवाब में कहा है कि तुम लोगों के कारण मैं मोबाइल भी बंद कर दूंगा। उसमें उन्होंने नाराजगी जताते हुए युवक को डांटा है। हालांकि अमर उजाला इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
उधर, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुई नियुक्ति के मामले में वर्ष 2019 में विज्ञापन प्रकाशित हुआ था। उस समय आवेदन के साथ अरुण कुमार ने दस्तावेजों में आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) का प्रमाण पत्र भी लगाया था, जबकि आरोप लगाने वालों का दावा है कि एक साल में शिक्षामंत्री के भाई की आय बढ़ गई है।
विज्ञापन
इस मामले में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे ने कहा कि विज्ञापन के समय लगाए गए दस्तावेजों के आधार चयन प्रक्रिया पूरी की गई। अरुण कुमार से वर्तमान समय का प्रमाण पत्र मांगा जाएगा, प्रमाण पत्र जमा नहीं करेंगे तो नियुक्ति निरस्त कर दी जाएगी।