{"_id":"679a780a8e26b141760994c6","slug":"attention-bikes-will-be-challaned-at-petrol-pump-only-gorakhpur-news-c-206-1-sgkp1021-141543-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सावधान! पेट्रोल पंप पर ही होगा बाइकों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सावधान! पेट्रोल पंप पर ही होगा बाइकों का चालान
Thu, 30 Jan 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। बाइक सवारों को हेलमेट की आदत पड़े इसके लिए पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट नो फ्यूल का नियम डीएम के आदेश से जारी है, लेकिन कड़ाई से अनुपालन नहीं हो रहा है। इसे प्रभावी बनाने में यातायात पुलिस अब चालान के सहारे हेलमेट की अनिवार्यता पुख्ता करेगी।
पेट्रोल पंपों पर उक्त योजना के लागू होने के बाद भी हेलमेट की अनिवार्यता प्रभावी नहीं हो पा रही है। ट्रैफिक पुलिस ने अब इसका अनुपालन कराने की जिम्मेदारी संभाली है। यातायात पुलिस के प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 26 जनवरी के दिन से ही पेट्रोल पंप के आसपास बिना हेलमेट वालों का चालान किया जा रहा है।
अब जनपद के हर पंप के आसपास ट्रैफिक पुलिस लगाई जाएगी, जिनका कार्य उन वाहनों का चालान करना होगा जो बिना हेलमेट बाइक में तेल के लिए पहुंच रहे हैं। परिवहन विभाग भी पंप के आसपास अपने कर्मी लगाएगा जो उन बाइक का नंबर कार्यालय को नोट कराएंगे जो बिना हेलमेट तेल भरवा रहे हैं। विभाग उक्त नंबर के वाहन मालिकों पर जुर्माने की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
यातायात पुलिस की मदद लेकर नो हेलमेट नो फ्यूल के आदेश का पालन कड़ाई से कराने के लिए चालान और जुर्माना की कार्रवाई तेज की जा रही है, जिससे लोग हेलमेट को गंभीरता से लेकर प्रयोग करें। सड़क सुरक्षा माह की यह विशेष उपलब्धि होगी।
-विनय कुमार, एआरटीओ