{"_id":"6390120c042a163a976ce05c","slug":"attempted-to-kill-married-woman-by-burning-for-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दहेज की खातिर विवाहिता को जलाकर मारने की कोशिश, पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दहेज की खातिर विवाहिता को जलाकर मारने की कोशिश, पुलिस ने दर्ज किया केस
Wed, 07 Dec 2022 09:39 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 07 Dec 2022 09:39 AM IST
सार
दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता को जलाकर मारने की कोशिश की। चार दिसंबर को हुई घटना में विवाहिता की तहरीर पर शाहपुर पुलिस ने मंगलवार को पति, सास, ससुर, ननद व देवर पर हत्या की कोशिश, दहेज उत्पीड़न की धाराओं में केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के जंगल मातादीन पादरी बाजार में दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता को जलाकर मारने की कोशिश की। चार दिसंबर को हुई घटना में विवाहिता की तहरीर पर शाहपुर पुलिस ने मंगलवार को पति, सास, ससुर, ननद व देवर पर हत्या की कोशिश, दहेज उत्पीड़न की धाराओं में केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, देवरिया सलेमपुर निवासी रितू की शादी 30 अप्रैल 2017 को शाहपुर के जंगल मातादीन निवासी अभिषेक चौबे से हुई थी। पुलिस को दी तहरीर में रितू ने बताया है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले एक लाख रुपये व बाइक मांग रहे थे। जिसके बाद पिता ने 75 हजार रुपये व बाइक दी। लेकिन, फिर भी 25 हजार न देने पर घर से निकाल दिया था।
पिता ने जब 25 हजार दे दिया तो ससुराल वाले एक बार फिर उसे घर लाए। आरोप है कि 4 दिसंबर 2022 को ससुराल वाले फ्रिज मांगने लगे। मना करने पर आरोपियों ने उनकी पिटाई की और शरीर में आग लगा दी। किसी तरह उनकी जान बच पाई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।