{"_id":"64b688a79b1458a18d06b634","slug":"attempted-murder-by-running-tractor-over-a-young-man-in-gorakhpur-2023-07-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ट्रैक्टर चढ़ाया फिर तलवार-रॉड बरसाकर की हत्या की कोशिश, पिता भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ट्रैक्टर चढ़ाया फिर तलवार-रॉड बरसाकर की हत्या की कोशिश, पिता भी घायल
Wed, 19 Jul 2023 10:32 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सहजनवां (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, सहजनवां (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 19 Jul 2023 10:32 AM IST
सार
रामानंद सिंह, बेटा दुर्गा सिंह और रिश्तेदार गोविंद ने घर में घुसकर रितेश के पिता हरिंदर सिंह पर तलवार और लोहे के राॅड से हमला कर घायल कर दिया। मेडिकल काॅलेज में भर्ती हरिंदर सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
सहजनवां थाना क्षेत्र के मकरहट गांव में चुनावी रंजिश को लेकर ट्रैक्टर चढ़ाकर रितेश कुमार सिंह की हत्या की कोशिश की गई। आरोप है कि थाने में तहरीर देने पर मनबढ़ों ने घर में घुसकर रितेश के पिता हरिंदर सिंह पर तलवार व रॉड से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
घायल हरिंदर सिंह का मेडिकल काॅलेज में उपचार चल रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या की कोशिश, मारपीट का केस दर्ज कर आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को मंगलवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
घटना 15 जुलाई की सुबह 8.45 बजे की है। जानकारी के मुताबिक, रामानंद सिंह और हरिंदर सिंह के बीच में चुनावी रंजिश है। घटना वाले दिन रितेश कुमार सिंह अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। आरोप है कि उसी दौरान रामानंद सिंह के बेटे दुर्गा उर्फ छोटू ने ट्रैक्टर चढ़ाकर उन्हें जान से मारने की कोशिश की।वह किसी तरह से बच पाए। थाने से शिकायत कर घर जा रहे थे कि पता चला कि तीन की संख्या में मनबढ़ उनके घर में घुस गए और पिता से मारपीट व लूटपाट की।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: कलयुग का खेल: पति ने जमीन बेचकर पढ़ाया, अब तलाक लेना चाहती है पत्नी
Trending Videos
आरोप है कि रामानंद सिंह, बेटा दुर्गा सिंह और रिश्तेदार गोविंद ने घर में घुसकर रितेश के पिता हरिंदर सिंह पर तलवार और लोहे के राॅड से हमला कर घायल कर दिया। मेडिकल काॅलेज में भर्ती हरिंदर सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दुर्गा सिंह उर्फ छोटू, रामानंद, गोविंद सिंह के खिलाफ लूट, हत्या का प्रयास और मारपीट की धारा में केस दर्ज कर लिया है।
इसे भी पढ़ें: नेपाल जाना हुआ महंगा: वाहनों का परमिट शुल्क बढ़ा, सरकार के नए आदेश से भारतीयों की जेब हो रही ढीली
आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जुटी थी कि मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर गांव के पास से पुलिस ने रामानंद सिंह और बेटे दुर्गा सिंह को गिरफ्तार कर लिया। फरार तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। एसओ महेंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपी पिता-पुत्र को जेल भिजवा दिया गया है।
इसे भी पढ़ें: नेपाल जाना हुआ महंगा: वाहनों का परमिट शुल्क बढ़ा, सरकार के नए आदेश से भारतीयों की जेब हो रही ढीली
आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जुटी थी कि मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर गांव के पास से पुलिस ने रामानंद सिंह और बेटे दुर्गा सिंह को गिरफ्तार कर लिया। फरार तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। एसओ महेंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपी पिता-पुत्र को जेल भिजवा दिया गया है।