{"_id":"64b68375732d81df400091a5","slug":"husband-taught-by-selling-land-now-wife-wants-to-divorce-2023-07-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कलयुग का खेल: पति ने जमीन बेचकर पढ़ाया, अब तलाक लेना चाहती है पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलयुग का खेल: पति ने जमीन बेचकर पढ़ाया, अब तलाक लेना चाहती है पत्नी
Tue, 18 Jul 2023 05:58 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 18 Jul 2023 05:58 PM IST
सार
बस्ती में एक युवक अपने पिता की जमीन बेचकर पत्नी को पढ़ाया, लिखाया। इसके बाद वह स्टाफ नर्स बन गई। अब वह तलाक लेकर दूसरे से शादी करना चाहती है। आरोप है कि वह फर्जी केस में फंसाने और जान से मरवा देने की धमकी भी देती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
विस्तार
बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के धर्मसिंघपुर निवासी अमित कुमार ने सोमवार को एसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र दिया, जिसमें कहा कि उसके पिता ने जमीन बेचकर उसे पढ़ाया, लिखाया। इसके बाद वह स्टाफ नर्स बन गई। अब वह तलाक लेकर दूसरे से शादी करना चाहती है। आरोप है कि वह फर्जी केस में फंसाने और जान से मरवा देने की धमकी भी देती है।
विज्ञापन
अमित के अनुसार 2011 में इसी थाने की अर्चना से हुई थी। तब वह इंटरमीडिएट की छात्रा थी। ससुराल आने के बाद उसने कहा कि वह चौका-बर्तन नहीं करना चाहती। कहती थी कि मुझे पढ़ा दीजिए, मुझे नौकरी करनी है। ससुराल के लोग के धन के अभाव में आगे पढ़ाने में असमर्थता जताने पर झगड़ा करने लगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: नेपाल जाना हुआ महंगा: वाहनों का परमिट शुल्क बढ़ा, सरकार के नए आदेश से भारतीयों की जेब हो रही ढीली
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस बुलाकर परेशान करने लगी। आजिज आकर उसके पिता ने जमीन बेचकर उसे स्टाफ नर्स का कोर्स कराया। इसके बाद संयुक्त चिकित्सालय भिंगा में उसकी नौकरी लग गई। तब से वह तलाक लेकर अपने दोस्त के साथ रहने की जिद पर अड़ी है।
अमित का आरोप है कि कोर्स कराने के दौरान वह जब भी हाॅस्टल में उसे रुपये देने या किसी अन्य काम से जाता था, तो उसके पास एक व्यक्ति मिलता था। उस व्यक्ति ने धमकाया कि इससे मिलने आना हो तो फोन करके आया करो। उसने दहेज उत्पीड़न और तलाक का परिवाद भी दाखिल कर रखा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अमित का आरोप है कि कोर्स कराने के दौरान वह जब भी हाॅस्टल में उसे रुपये देने या किसी अन्य काम से जाता था, तो उसके पास एक व्यक्ति मिलता था। उस व्यक्ति ने धमकाया कि इससे मिलने आना हो तो फोन करके आया करो। उसने दहेज उत्पीड़न और तलाक का परिवाद भी दाखिल कर रखा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।