{"_id":"69e15109feab0462380c8d07","slug":"attempted-fraud-by-hacking-whatsapp-demanding-money-in-the-name-of-the-principal-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1291718-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: व्हाट्सएप हैक कर ठगी की कोशिश, प्रिंसिपल के नाम पर मांगे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: व्हाट्सएप हैक कर ठगी की कोशिश, प्रिंसिपल के नाम पर मांगे रुपये
Fri, 17 Apr 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
- साइबर ठगों ने परिचितों को भेजे मैसेज, मजबूरी बताकर की पैसों की मांग, पुलिस जांच में जुटी
चौरीचौरा। थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक प्रतिष्ठित विद्यालय के प्रधानाचार्य का व्हाट्सएप नंबर हैक कर उनके परिचितों से रुपये मांग की। पीड़ित ने थाना चौरीचौरा और साइबर सेल में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गोरखपुर निवासी रवि पाण्डेय क्षेत्र के सेंट्रल पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार से उनका व्हाट्सएप नंबर साइबर जालसाजों ने हैक कर लिया। इसके बाद ठगों ने उनके रिश्तेदारों और परिचितों को मैसेज भेजना शुरू कर दिया। मैसेज में किसी मजबूरी का हवाला देते हुए तत्काल रुपये भेजने की मांग की जा रही थी। शुरुआत में कुछ लोग मैसेज को सही मान बैठे, लेकिन संदेह होने पर उन्होंने संबंधित मैसेज के स्क्रीनशॉट रवि पाण्डेय के निजी नंबर पर भेजे। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।
जानकारी मिलते ही प्रधानाचार्य ने लोगों को सतर्क करना शुरू किया और साफ किया कि उन्होंने किसी से भी पैसे नहीं मांगे हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने थाना चौरीचौरा पहुंचकर लिखित तहरीर दी और साइबर सेल में भी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस व्हाट्सएप अकाउंट को रिकवर कराने का प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।