{"_id":"69a5f639a2b248ba9e0f609d","slug":"attempt-to-steal-from-retired-soldiers-house-youth-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1246100-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रिटायर्ड जवान के घर चोरी की कोशिश, युवक को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रिटायर्ड जवान के घर चोरी की कोशिश, युवक को पकड़ा
Tue, 03 Mar 2026 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 03 Mar 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
कसिहार/बेलीपार। बेलीपार थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में रविवार रात सीआरपीएफ के रिटायर्ड जवान देवशरण पांडेय के घर में चोरी की कोशिश के बीच ग्रामीण ने युवक को पकड़ लिया। खटपट के आवाज के बीच परिवार ने शोर मचाया तो जगे ग्रामीणों ने भाग रहे युवक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने युवक को सौंप दिया। युवक बिहार निवासी बताया जा रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बेलीपार थाना प्रभारी विशाल सिंह ने बताया कि आरोपी युवक से पूछताछ चल रही है। इधर, ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार रात कसिहार गांव निवासी सोमनाथ तिवारी के घर भी चोरी की कोशिश हुई थीददेर रात एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया था। उसके पास से तमंचा बरामद किया गया था। कसिहार गांव के मार्कंडेय तिवारी के बंद मकान को चोरों ने पूरी तरह खंगाल डाला। घर में रखे जेवर, बर्तन, कपड़े, इनवर्टर, बैट्री और गैस सिलेंडर तक चोरी कर लिए गए। चार दिन पूर्व मलांव गांव में भी चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया था। लगातार चोरियों की घटना से इलाके में दहशत है।
विज्ञापन