फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Attempt to rob businessman father in Gorakhpur two arrested

Gorakhpur News: गोरखपुर में व्यापारी के पिता से लूट की कोशिश, दो गिरफ्तार

Fri, 02 Dec 2022 04:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 02 Dec 2022 04:10 PM IST
सार

13 नवंबर की रात करीब 9 बजे अबदुल्ला दुकान की बिक्री का रुपया लेकर पैदल ही घर जा रहे थे। रास्ते में एक युवक ने उन्हें रोककर पता पूछा, वह पता बताने लगे तभी पीछे से तीन युवकों ने उन पर बोरा डाल दिया और रुपया छीनने का प्रयास करने लगे।

विज्ञापन
Attempt to rob businessman father in Gorakhpur two arrested
लूट - फोटो : Social Media

विस्तार

गोरखपुर कोतवाली इलाके में पर्स व बेल्ट के थोक व्यापारी के पिता से लूट की कोशिश करने के दो आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने बुजुर्ग अबदुल्ला सिद्दीकी के चेहरे पर बोरा डालकर लूट की कोशिश की थी, लेकिन लोगों के जुटने पर फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान तिवारीपुर के बख्तियार मोहल्ला निवासी राहिल अली उर्फ यासिर व जैनुल आबदीन उर्फ जैब के रूप में हुई है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रणधीर मिश्र के मुताबिक, कोतवाली इलाके के शाहमरूफ में अबदुल्ला सिद्दकी के बेटे की बेल्ट व पर्स की थोक दुकान है।
विज्ञापन


13 नवंबर की रात करीब 9 बजे अबदुल्ला दुकान की बिक्री का रुपया लेकर पैदल ही घर जा रहे थे। रास्ते में एक युवक ने उन्हें रोककर पता पूछा, वह पता बताने लगे तभी पीछे से तीन युवकों ने उन पर बोरा डाल दिया और रुपया छीनने का प्रयास करने लगे। अबदुल्ला ने शोर मचाया तो भीड़ जुटने लगी। जिसके बाद लुटेरे भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को बताया कि लूट का प्रयास करने वालों में तीन माह पूर्व उनकी दुकान पर काम करने वाला कर्मचारी जैन भी शामिल था। पूरी घटना आसपास के सीसीटीवी में भी कैद हुई थी। पुलिस ने अबदुल्ला की तहरीर पर कर्मचारी जैन व तीन अज्ञात पर केस दर्ज किया था।  बृहस्पतिवार को पुलिस ने राहिल व जैनुल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed