फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Attempt to rape niece on the pretext of giving her snacks

Gorakhpur News: नमकीन देने के बहाने भतीजी से दुष्कर्म की कोशिश

Sun, 25 Feb 2024 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rape niece on the pretext of giving her snacks
पिपराइच इलाके की घटना, युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिपराइच (गोरखपुर)। क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते में चाचा लगने वाले युवक ने नौ साल की भतीजी से दुष्कर्म की कोशिश की। वह शुक्रवार की रात नमकीन देने का लालच देकर उसे ले गया था। आरोपी ने बच्ची से जैसे ही हरकत की, वह शोर मचाने लगी। उसकी आवाज सुनकर परिजन पहुंच गए और उसे बचा लिए। घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान पास में ही रहने वाला युवक आया और उसे नमकीन का लालच देकर गोद में उठाकर खेलाने लगा। मौका पाते ही परिजनों की नजरों से बचते हुए उसे पड़ोस के घर में लेकर चला गया। आरोप है खाने में कुछ नशीली चीज खिलाकर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। इसके बाद बच्ची ने शोर मचाना शुरू कर दिया और बेहोश होने लगी।
विज्ञापन

आवाज सुनकर पहुंचे परिजन उसकी हरकत देखकर दंग रह गए और फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी। परिजनों को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया। आरोपी पर केस दर्ज कर पुलिस ने शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। बच्ची का मेडिकल कराया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed