{"_id":"5e1355fe8ebc3e87f118049e","slug":"attempt-to-rape-five-year-girl-child-gorakhpur-news-gkp3361492190","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में पांच वर्षीय बच्ची के साथ हैवानियत की कोशिश, आरोपित किशोर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर में पांच वर्षीय बच्ची के साथ हैवानियत की कोशिश, आरोपित किशोर फरार
Mon, 06 Jan 2020 09:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैंपियरगंज।

Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
बच्ची से रेप की कोशिश
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर के कैंपियरगंज इलाके के एक गांव की पांच वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोस के एक किशोर ने सोमवार की दोपहर हैवानियत की कोशिश की। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो किशोर फरार हो गया।
बच्ची के परिवार के सदस्यों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित किशोर पर दुष्कर्म के प्रयास, छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस किशोर की तलाश कर रही है।
बच्ची के पिता की तहरीर के मुताबिक उनकी पांच वर्षीय बेटी सोमवार की दोपहर घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस का किशोर उसे बहला-फुसला कर एक खाली मकान की छत पर ले गया और उसके साथ हैवानियत करने की कोशिश की। तभी बच्ची जोर-जोर से रोने लगी।
विज्ञापन
वह सुनकर पड़ोस के कुछ लोग उस तरफ जाने लगे। लोगों को आता देखकर किशोर फरार हो गया। बच्ची ने घर जाकर आपबीती बताई। उसके बाद परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। इस संबंध में सीओ कैंपियरगंज दिनेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर ओरोपित की तलाश की जा रही है।