फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Attempt to murder by running over with a car amidst a land dispute alleged; FIR registered against 10 people.

Gorakhpur News: जमीनी विवाद में कार से कुचलकर हत्या की कोशिश का आरोप, 10 पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 24 Jul 2026 02:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Attempt to murder by running over with a car amidst a land dispute alleged; FIR registered against 10 people.
गोरखपुर। गुलरिहा थाना क्षेत्र के रसूलपुर झुंगिया में जमीनी विवाद को लेकर एक व्यक्ति को कार से कुचलकर हत्या करने के कोशिश का मामला सामने आया है। विरोध करने पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। घायल की तहरीर पर पुलिस ने 10 नामजद लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रसूलपुर झुंगिया निवासी उदयभान सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 जुलाई की सुबह करीब 11:30 बजे वह घर से मंदिर जाने के लिए निकले थे। आरोप है कि पट्टीदार रामधारी सिंह के घर के पास पहुंचते ही गोलू के साले ने कार से पीछे से टक्कर मारकर उन्हें कुचलने का प्रयास किया। हादसे में उन्हें चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने कार को रोक लिया।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद रामधारी सिंह, नगीना सिंह, ध्रुवनारायण सिंह, उसकी पत्नी, अजीत सिंह, वाल्मीकि सिंह और नीलू सिंह समेत अन्य लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के सदस्यों के साथ भी मारपीट और अभद्रता की गई। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की सूचना पुलिस को 112 नंबर पर दी गई। पुलिस ने घायल की तहरीर के आधार पर 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा, मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ कैंट रवि सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed