{"_id":"6172b30df78e3232914f4a10","slug":"attempt-to-molest-woman-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: महिला से दुष्कर्म की कोशिश, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: महिला से दुष्कर्म की कोशिश, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
Fri, 22 Oct 2021 06:18 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 22 Oct 2021 06:18 PM IST
सार
महिला का आरोप है कि 12 अक्तूबर की रात घर के समीप रास्ते में गांव के ही जयसिंह व एक अन्य युवक उसे खीचकर झाड़ी में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां खोराबार इलाके के एक गांव की महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश के मामले में पुलिस ने छेड़खानी व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि वह एक कपड़े की दुकान पर काम करती है और वहां से लौटते समय गांव के पास ही वारदात की गई थी। पुलिस ने खोराबार के जयसिंह और एक अन्य अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, खोराबार इलाके की महिला राजघाट इलाके के घंटाघर से एक कपड़े की दुकान पर काम करती हैं। महिला का आरोप है कि 12 अक्तूबर की रात 8.30 बजे वह अपने काम से घर लौट रही थी। इसी दौरान घर के समीप रास्ते में सन्नाटा पाकर गांव का ही जयसिंह व एक अन्य युवक बाइक से पहुंचकर महिला को घेरकर रोक लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि उसे खीचकर झाड़ी में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगे। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग उस तरफ दौड़े तो आरोपी अपने दोस्त के साथ फरार हो गया।
इसके बाद किसी तरह महिला घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। शुक्रवार को महिला की शिकायत पर खोराबार पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है।