फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Attempt to kidnap girl going to school by putting her in sack

गोरखपुर: बोरे में डालकर स्कूल जा रहे बच्ची के अपहरण का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 08 Sep 2022 10:31 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 08 Sep 2022 10:31 AM IST
सार

आरोपियों के पास से पुलिस को एक गाड़ी भी मिली है, जिस पर वह कूड़े को लाद ने की बात कर रहे हैं। साजिश थी कि कूड़े के बीच में ही बच्ची को बोरे में भरकर छिपा लिया जाएगा। पुलिस भी कूड़े का ढेर देखने के बाद आमतौर पर चेक नहीं करती है।

विज्ञापन
Attempt to kidnap girl going to school by putting her in sack
पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला समाने आया है। यहां बेलीपार इलाके के महावीर छपरा में बुधवार सुबह आठ बजे स्कूल जा रही सात वर्षीय शिवांगी को बोरे में डालकर अपहरण का प्रयास करने के तीन आरोपी पकड़े हैं। आरोपी पति-पत्नी और उसके बेटे को ग्रामीणों ने पीट कर पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


तीनों आरोपी असम के निवासी हैं और वर्तमान में अमरुद मंडी के पास किराए पर रह रहे हैं। आरोपियों की पहचान असम के नवलपाड़ी जिले के सियालमाड़ी थाना क्षेत्र के गोरेवाला गांव निवासी मोहर, उसकी पत्नी सकीना और बेटे हमीदुल के रूप में हुई है। उनसे पूछताछ कर पुलिस जानने की कोशिश कर रही है कि यह पहली वारदात थी या इससे पहले भी वारदात को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन


महावीर छपरा निवासी बढ़ाई का काम करने वाले संजय प्रजापति की बेटी शिवांगी गांव की स्कूल में कक्षा 2 की छात्रा है। घर से उसका स्कूल करीब 250 मीटर की दूरी पर है। शिवांगी दो बड़े भाइयों सत्यम (10) शिवम (8) के साथ बुधवार को स्कूल जा रही थी। दोनों भाई आगे निकल गए और पीछे से शिवांगी को पकड़कर तीनों आरोपियों ने बोरे में भरने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची के शोर मचाने पर एक ग्रामीण की नजर पड़ी तो उसने आरोपियों को दौड़ा लिया। गांव के अन्य लोग भी आ गए और आरोपियों को पकड़कर पिटाई शुरू कर दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पूछताछ में पता चला कि तीनों असम से आकर यहां कूड़ा बीनने का काम करते हैं। पुलिस उनके गिरोह बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने शिवांगी के बाबा सोमई प्रजापति की तहरीर पर केस दर्द कर लिया है।


कूड़ा बीनने वाली गाड़ी भी मिली
आरोपियों के पास से पुलिस को एक गाड़ी भी मिली है, जिस पर वह कूड़े को लाद ने की बात कर रहे हैं। साजिश थी कि कूड़े के बीच में ही बच्ची को बोरे में भरकर छिपा लिया जाएगा। पुलिस भी कूड़े का ढेर देखने के बाद आमतौर पर चेक नहीं करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed