{"_id":"6555e0898ae5fb6df30b27df","slug":"attempt-to-kidnap-girl-for-refusing-to-marry-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शादी से इनकार पर युवती के अपहरण की कोशिश, आरोपियों की तलाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शादी से इनकार पर युवती के अपहरण की कोशिश, आरोपियों की तलाश शुरू
Thu, 16 Nov 2023 02:57 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 16 Nov 2023 02:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
युवती के घरवालों के शादी से इनकार करने पर युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर युवती को रास्ते में रोककर जबरन अपनी गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। युवती के शोर मचाने पर आरोपियों ने उसका मोबाइल तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने युवती की तहरीर पर बांसगांव के साईंताल निवासी प्रतीक शुक्ला, उसके साथी टिंकल पति व अज्ञात लोगों पर बंधक बनाने, धमकी देने तथा लूट की धारा में केस दर्ज किया है।
कुशीनगर के कसया की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया है कि वह लोहिया इन्क्लेव में रहती है। डेढ़ साल पहले प्रतीक शुक्ला से युवती के घरवाले शादी कराना चाहते थे, लेकिन बाद में दोनों के घरवालों का मन बदल गया। उसके बाद प्रतीक युवती के साथ जबरदस्ती करने लगा। 12 नवंबर की रात प्रतीक मिलने की जिद करने लगा।
युवती के मना करने पर घर से उठा ले जाने और हत्या की धमकी देने लगा। युवती काफी डर गई। मामले की सूचना देने वह रामगढ़ताल थाने पहुंची। थाने से घर जाने के लिए ऑटो से निकली तो आरोपियों ने रास्ते में घेर लिया और धमकी देने लगे।
विज्ञापन
ऑटो वाले को रोककर अपहरण का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी देते हुए मोबाइल छिन लिया। इस दौरान युवती के साथ उसकी बहन भी थी। शोर मचाने पर भीड़ जुटती देख प्रतीक शुक्ला और उसका साथी धमकी देते हुए फरार हो गए।