फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   attempt snatch mobile a young man gorakhpur

युवक से मोबाइल छीनने का प्रयास, लोगों ने उचक्कों को पीटकर पुलिस को सौंपा

Mon, 19 Oct 2020 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
attempt snatch mobile a young man gorakhpur
युवक से मोबाइल छीनने का प्रयास, लोगों ने उचक्कों को पीटकर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

भटहट। चौरीचौरा के तरकुलहा देवी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे पंकज बिहारी से बाइक सवार तीन बदमाशों ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया। शोर सुनकर मौके पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने एक उचक्के को पकड़ लिया और पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार महराजगंज के श्यामदेउरवा के पिपरालाला गांव निवासी पंकज बिहारी पुत्र श्याम बिहारी तिवारी शनिवार की देर रात तरकुलहां देवी मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे। पिपराइच में चकिया गांव के पास पीछे से आ रहे एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया और झपट्टा मारकर उनका मोबाइल फोन छीनने का प्रयास किया। पंकज बिहारी इस दौरान शोर मचाने लगे। जिसके बाद उचक्के बिना मोबाइल लिए ही भागने लगे। पंकज ने अपनी बाइक से उचक्कों का पीछा करना शुरू कर दिया। पिपराइच थाना क्षेत्र के सोहसा गांव के पास उचक्कों की बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से एक उचक्के को पंकज ने पकड़ लिया। लेकिन उसके दो साथी फरार हो गए। ग्रामीणों ने धुनाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस बाइक समेत एक उचक्के को हिरासत में लेकर थाने लाई।
विज्ञापन

पुलिस के पूछताछ में उसकी पहचान कुशीनगर के अहिरौली के होलिया परतावल निवासी विपिन सिंह के रुप में हुई। वहीं फरार दोनों युवकों की पहचान का नाम होलिया परतावल निवासी गणेश व बुनेला के रूप में हुई। दरोगा विजय कुमार यादव ने बताया कि मौके से बरामद बाइक देवरिया जिले के भोजपुर करजहां निवासी एनबी राय के नाम से पंजीकृत है। तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed