फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Attack with sharp weapon in land dispute, serious

Gorakhpur News: जमीन विवाद में धारदार हथियार से हमला, गंभीर

Sun, 10 Sep 2023 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 10 Sep 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Attack with sharp weapon in land dispute, serious
बड़हलगंज (गोरखपुर)। नगर पंचायत बड़हलगंज के चिल्लूपार मुहल्ले में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में आरोपियों ने महेंद्र सोनकर (52) पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। सिर पर चोट लगने की वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी गए। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, चिल्लूपार मुहल्ला निवासी महेंद्र सोनकर ने कहा है कि छोटेलाल सोनकर वगैरह रास्ते को अवरुद्ध करने के लिए दीवार का निर्माण करा रहे थे। इसका विरोध करने पर आधा दर्जन लोग गाली देते हुए लाठी, डंडा व धारदार हथियार से हमला कर मुझे व मेरी बेटी को मारपीट कर घायल कर दिए। सिर पर धारदार हथियार से गंभीर चोट लगी है। एसएसआई संतोष सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed