{"_id":"5fb67330cec2d66cbe2a715d","slug":"attack-on-monk-sleeping-in-temple-with-sharp-weapon","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मंदिर में सो रहे साधु पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मंदिर में सो रहे साधु पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर
Thu, 19 Nov 2020 07:01 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 19 Nov 2020 07:01 PM IST
विज्ञापन
साधु की हालत गंभीर बनी हुई है।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के धनघटा क्षेत्र के पचरा गांव स्थित देई माता मंदिर पर बुधवार की रात सोते हुए साधु पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। साधु के गले पर चोटें आई है।
विज्ञापन
उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में घायल को भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इधर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
तिलकूपुर गांव निवासी 53 वर्षीय चंद्रभान गृहस्थ जीवन छोड़कर साधु हो गए हैं। वह पचरा गांव के पास कुआनो नदी के तट पर स्थित देईमाई मंदिर पर रहते हैं। बुधवार की रात करीब दस बजे जब वह भोजन करने के बाद अपनी कुटी में सोए हुए थे उसी समय अज्ञात हमलावरों ने उनके गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन
साधु ने शोर मचाया तो हमलावरों ने हाथापाई भी की। गांव वालों ने बताया कि उसी समय मंदिर के निकट एक बाइक से कोई गुजरा तो हमलावर भाग गए। शोर सुनकर बाइक सवार और गांव के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
घायल साधु को सीएचसी मलौली पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने गंभीर हालत बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
एसओ आरके गौतम ने बताया कि इस मामले में पचरा गांव निवासी रमेश यादव पुत्र रामनारायण की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है।