फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   attack on gorakhpur police

Gorakhpur News: गोरखपुर पुलिस पर हमला

Sat, 23 Dec 2023 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
attack on gorakhpur police
दबिश देने देवरिया गई गोरखपुर पुलिस टीम पर पथराव
विज्ञापन


दरोगा सहित पांच पुलिसकर्मी घायल, आरोपी गिरफ्तार, चार पर केस
बांसगांव सांसद का फर्जी लेटरपैड इस्तेमाल कर धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी के घर पहुंची थी पुलिस


संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया /गोरखपुर। बांसगांव सांसद कमलेश पासवान का फर्जी लेटरपैड इस्तेमाल कर धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे आरोपी के घर जैदपट्टी गांव में बृहस्पतिवार रात दबिश देने गई गोरखपुर की साइबर सेल और स्थानीय पुलिस टीम पर गांव वालों ने पथराव कर दिया। इसमें दरोगा सहित पांच पुलिसकर्मियों को चोटें आईं और पुलिस का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। करीब एक घंटे तक पुलिस भीड़ के बीच घिरी रही। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस इस मामले में आरोपी सहित परिवार के चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है।



देवरिया जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र के जैदपट्टी गांव निवासी शंभू नाथ गुप्ता के खिलाफ गोरखपुर के रामगढ़ताल थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज है। बृहस्पतिवार की देर शाम गोरखपुर के एम्स थाने की पुलिस और साइबर सेल की टीम बघौचघाट थाने पर पहुंची। आधी रात में स्थानीय थाने की फोर्स के साथ गोरखपुर की टीम जैदपट्टी गांव में शंभू के घर पहुंची। शंभू नाथ घर से बाहर निकला तो पुलिस टीम ने नोटिस पर साइन करने और साथ चलने की बात कही।
विज्ञापन


इस पर घर वाले शोर मचाने लगे और आरोपी भागकर घर में छिप गया। शोर सुनकर पहुंचे गांव वाले पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर चलाने लगे। पुलिस टीम गांववालों के बीच करीब एक घंटे घिरी रही। फिर पुलिस को मौके से लौटना पड़ा। कुछ देर बाद बघौचघाट थाने से और फोर्स बुलाई गई। उसके बाद पुलिस ने कड़े विरोध के बीच घर में छिपे शंभू नाथ गुप्ता को गिरफ्तार किया। पथराव में सुरक्षा कर्मी वैभव श्रीवास्तव, बघौचघाट के दरोगा वीरेंद्र कुमार, सिपाही शैलेंद्र कुमार, अजीत चौधरी और गोविंद सिंह यादव को चोटें आईं, वहीं बघौचघाट थाने की गाड़ी का शीशा टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में एम्स थाने के दरोगा अखिलेश कुमार अरुण की तहरीर पर बघौचघाट थाने में आरोपी शंभू नाथ गुप्ता, उसकी मां सुगंधी देवी, पत्नी पूनम देवी व बहन किरन के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
-----------

शंभूनाथ ने प्रमुख सचिव खाद्य को भी भेजा था फर्जी शिकायती पत्र

गोरखपुर। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई और एएसपी मानुष पारिख ने पुलिस ऑफिस में संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए आरोपी शंभूनाथ गुप्ता के बारे में जानकारी दी। एसपी ने बताया कि बीते 29 नवंबर को बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान का फर्जी लेटर पैड का इस्तेमाल कर चार पत्र लिखे गए। पहला पत्र संभागीय खाद्य नियंत्रक गोरखपुर संभाग को लिखकर संभागीय लेखाधिकारी खाद्य नागेंद्र सिंह पर आरोप लगाया गया कि वह 15 प्रतिशत कमीशन लेते हैं। वहीं इसकी प्रतिलिपि प्रमुख सचिव खाद्य को भेजी गई। एक पत्र कमिश्नर को लिखकर आरएफसी अनुज मलिक पर कुछ ठेकेदारों से काम कराने की शिकायत की। इसकी प्रतिलिपि शासन को ईमेल से भेजी गई। जांच में आया कि लेटर पैड फर्जी है। तब संभागीय लेखाधिकारी खाद्य नागेंद्र की तहरीर पर रामगढ़ताल थाने में 20 दिसंबर को जालसाजी व आईटी एक्ट में केस दर्ज हुआ, जिसकी विवेचना एम्स थाने के इंस्पेक्टर संजय सिंह कर रहे थे। जांच में सामने आया कि देवरिया के जैदपट्टी निवासी शंभूनाथ गुप्ता एग्रोविजन शाखा देवरिया का संचालन करता था। उसको खाद्य व रसद विभाग द्वारा खरीफ विप्पणन वर्ष 2023-24 में क्रय केंद्र से मिल तक खाद्यान्न परिवहन का ठेका मिला था। शंभू द्वारा अनियमितता करने पर ठेका निरस्त कर दिया गया था, जिससे क्षुब्ध होकर उसने अधिकारियों की झूठी शिकायत सांसद के फर्जी लेटर पैड पर की थी। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को गोरखपुर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। ब्यूरो

सांसद का फर्जी लेटरपैड इस्तेमाल कर अफसरों को करता था गुमराह
देवरिया। शंभू नाथ गुप्ता खाद्य एवं रसद विभाग में क्रय केंद्र से मिल तक खाद्यान्न परिवहन का ठेका चलाता था। अनियमितता में उसका ठेका निरस्त कर दिया गया था। दोबारा ठेका पाने के लिए वह बांसगांव सांसद कमलेश पासवान के फर्जी लेटरपैड और ई मेल आईडी के जरिये अफसरों पर दबाव बना रहा था। इसका भंडाफोड़ होने पर गोरखपुर के संभागीय लेखाधिकारी खाद्य ने रामगढ़ताल थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था।

विभागीय अधिकारियों ने बांसगांव सांसद से संपर्क किया तो उन्होंने ऐसी शिकायत से इन्कार कर दिया। इसके बाद शंभूनाथ गुप्ता के खिलाफ रामगढ़ताल थाने में धोखाधड़ी और आईटी एक्ट का केस दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान फर्जीवाड़े की पुष्टि होने पर एम्स थाने के प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में साइबर सेल, अपराध शाखा की टीम व दरोगा अखिलेश कुमार अरुण, सिपाही वैभव श्रीवास्तव, शशिकांत जायसवाल,शशिशंकर राय आरोपी की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय पुलिस की मदद से जैदपट्टी पहुंचे थे। अखिलेश कुमार अरुण ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद



वर्जन

गोरखपुर में दर्ज केस में वांछित चल रहे आरोपी शंभू नाथ गुप्ता को गिरफ्तार करने पुलिस आई थी। बघौचघाट पुलिस के साथ आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर दबिश दी गई, जिसका घर वालों ने विरोध किया और पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है।



- संकल्प शर्मा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed