{"_id":"653c115457cd8fed2c08aa04","slug":"attachment-notice-pasted-at-absconding-quacks-house-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-350232-2023-10-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फरार झोलाछाप के घर कुर्की का नोटिस चस्पा, मां दुर्गा हॉस्पिटल में हुई थी जच्चा-बच्चा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फरार झोलाछाप के घर कुर्की का नोटिस चस्पा, मां दुर्गा हॉस्पिटल में हुई थी जच्चा-बच्चा की मौत
Sat, 28 Oct 2023 12:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:14 PM IST
सार
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि बिना पंजीकरण के अस्पताल में मौत होने पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपियों को जेल भेजा गया था, लेकिन डॉक्टर बनकर ऑपरेशन करने वाला झोलाछाप असलम फरार है। कोर्ट से 82 का नोटिस हासिल कर पुलिस ने उसके घर पर चस्पा किया है।
विज्ञापन
कैंपियरगंज इलाके के एक नर्सिंग होम में प्रसूता के मौत के आरोपी फर्जी डॉक्टर असलम के घर कुर्की क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में कैंपियरगंज इलाके के मां दुर्गा हॉस्पिटल के झोलाछाप मोहम्मद असलम सिद्दीकी के घर पर शुक्रवार को पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा किया। डुगडुगी बजाकर नोटिस चस्पा करने के साथ उसकी करतूत को आसपास के लोगों को बताया गया। इसके बाद भी अगर वह हाजिर नहीं हुआ तो कोर्ट से 83 हासिल कर पुलिस कुर्की की कार्रवाई करेगी। आरोपी अगस्त से ही फरार है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कैंपियरगंज ब्लॉक रोड पर स्थित मां दुर्गा हॉस्पिटल में 21 अगस्त को वार्ड नंबर 14 निवासी शैलेश ने पत्नी सरिता चौरसिया को प्रसव के लिए भर्ती कराया था। बिना डिग्री वाले ओटी टेक्नीशियन मोहम्मद असलम सिद्दीकी ने खुद को डाॅक्टर बताकर ऑपरेशन किया। जहां पहले बच्चे की फिर महिला की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
पति शैलेश की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया। जांच में सामने आया कि बिना रजिस्ट्रेशन और बिना किसी डिग्री के ही स्टॉफ की ओर से हॉस्पिटल का संचालन किया जा रहा है। श्यामसुन्दर, अनीता गिरी, नीतू भारती जिनके पास चिकित्सा संबंधी कोई डिग्री नहीं है, इन्हें कंपाउंडर व नर्स के रूप में रखा गया था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: बड़हलगंज में हत्या का एक और आरोपी गिरफ्तार, बच्चों के विवाद में गई थी युवक की जान
बाद में हत्या की धारा बढ़ाकर मैनेजर और संचालक सहित तीन लोगों को जेल भेज दिया था। तभी से आरोपी असलम सिद्दीकी फरार है। शुक्रवार को पुलिस तिवारीपुर के विकास कॉलोनी में उसके घर पर जाकर नोटिस चस्पा किया है।
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि बिना पंजीकरण के अस्पताल में मौत होने पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपियों को जेल भेजा गया था, लेकिन डॉक्टर बनकर ऑपरेशन करने वाला झोलाछाप असलम फरार है। कोर्ट से 82 का नोटिस हासिल कर पुलिस ने उसके घर पर चस्पा किया है। अगर वह हाजिर नहीं होता है तो पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि बिना पंजीकरण के अस्पताल में मौत होने पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपियों को जेल भेजा गया था, लेकिन डॉक्टर बनकर ऑपरेशन करने वाला झोलाछाप असलम फरार है। कोर्ट से 82 का नोटिस हासिल कर पुलिस ने उसके घर पर चस्पा किया है। अगर वह हाजिर नहीं होता है तो पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।