{"_id":"63c62f2894e67c5afa4d49ec","slug":"atm-fraud-accused-caught-with-help-of-cctv-in-gorakhpur-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सीसीटीवी की मदद से पकड़ा गया एटीएम से जालसाजी का आरोपी, कई दिनों से थी तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सीसीटीवी की मदद से पकड़ा गया एटीएम से जालसाजी का आरोपी, कई दिनों से थी तलाश
Tue, 17 Jan 2023 10:48 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 17 Jan 2023 10:48 AM IST
सार
आरोपी एटीएम से रुपये निकालने जब जाता था, तब उसका एक साथी बाहर रहता था। रुपये निकलते ही वह एटीएम की बिजली काट देता था या रुपया निकलने के लिए कैश बॉक्स खुलते ही उसमें लकड़ी फंसा देता था। इसके बाद एटीएम से पर्ची नहीं निकल पाती थी। फिर वह उपभोक्ता फोरम जाकर बैंक पर रुपये गबन का आरोप लगाता था।
विज्ञापन
सीसीटीवी की मदद से पकड़ा गया आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में सीसीटीवी कैमरे की मदद से ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एसबीआई के कर्मियों ने एक जालसाज को पकड़ा लिया। आरोपी को बैंककर्मियों ने पुलिस को सुपुर्द कर दिया। आरोपी बड़े ही शातिराना तरीके से जालसाजी करता था, उसके कारनामे सुनकर बैंक कर्मी भी सन्न रह गए। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, आरोपी एटीएम से रुपये निकालने जब जाता था, तब उसका एक साथी बाहर रहता था। रुपये निकलते ही वह एटीएम की बिजली काट देता था या रुपया निकलने के लिए कैश बॉक्स खुलते ही उसमें लकड़ी फंसा देता था। इसके बाद एटीएम से पर्ची नहीं निकल पाती थी। फिर वह उपभोक्ता फोरम जाकर बैंक पर रुपये गबन का आरोप लगाता था।
विज्ञापन
वह कहता था कि बैंक से रुपये कट गए, लेकिन उसे नहीं मिले। इस तरह से उसने कई बैंकों से तीन लाख रुपये तक वसूल लिया था। दो दिन पहले उसने फिर 80 हजार रुपये निकाले थे। इसके बाद बैंककर्मियों को संदेह हो गया और फिर शाखा प्रबंधक ने राजघाट थाने में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
पुलिस के साथ ही आरोपी की तलाश में कैमरे की मदद से बैंक कर्मी भी लगे थे। जैसे ही सोमवार को जालसाज आया और फिर उसने ऐसा ही किया तो उसे बैंककर्मियों ने पकड़ा लिया और पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।