फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   At the spa center, a woman's honor was priced between two and five thousand rupees.

तारामंडल स्पा सेंटर मामला: 'आबरू' की लगती थी 2 से 5 हजार रुपये कीमत, मसाज की आड़ में करते थे 'सौदा'

Sat, 13 Jun 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 13 Jun 2026 02:38 AM IST
सार

युवती के मुताबिक, स्पा के बहाने पर वहां पर मसजा नहीं बल्कि आबरू की कीमत लगती थी। आने वाले लोगों को लुभावने ऑफर दिए जाते थे। मास्टरमाइंड संचालक की तलाश पुलिस कर रही है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि आरोपी संचालक की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
At the spa center, a woman's honor was priced between two and five thousand rupees.
गिरफ्तार तीनों आरोपी - फोटो : स्त्रोत- पुलिस

विस्तार

रामगढ़ताल इलाके के तारामंडल में संचालित स्पा सेंटर की आड़ में आबरू की कीमत दो से पांच हजार रुपये लगाई जाती थी। इसकी पुष्टि युवती के पुलिस को दिए गए बयान में हुई है। अब पुलिस आरोपी बनाए गए संचालक की तलाश में दबिश दे रही है। फिलहाल आरोपी भागा हुआ है। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को जेल भिजवा चुकी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, लंबे समय से स्पा सेंटर में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद पुलिस ने गोपनीय तरीके से जांच-पड़ताल शुरू की। प्रारंभिक जांच में शिकायतों की पुष्टि होने पर टीम गठित कर स्पा सेंटर पर दबिश दी गई। इस दौरान मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन


पूछताछ और आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि स्पा सेंटर की गतिविधियों की गहन जांच की जा रही है। युवती के मुताबिक, स्पा के बहाने पर वहां पर मसजा नहीं बल्कि आबरू की कीमत लगती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाले लोगों को लुभावने ऑफर दिए जाते थे। मास्टरमाइंड संचालक की तलाश पुलिस कर रही है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि आरोपी संचालक की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

जेल भेजे गए आरोपियों से कनेक्शन की जांच
स्पा सेंटर मामले में पुलिस ने अब पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए आरोपियों और भागे स्पा संचालक के बीच संभावित कनेक्शन की जांच तेज कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अनैतिक गतिविधियों का यह पूरा नेटवर्क किस तरह से संचालित किया जा रहा था और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही।

तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल और बयान के आधार पर कड़ियों को जोड़ा जा रहा है। जांच टीम का मानना है कि संचालक की गिरफ्तारी के बाद पूरे रैकेट का पर्दाफाश हो सकता है।

स्पा सेंटर सीलिंग के लिए जिला प्रशासन को भेजा गया पत्र
तारामंडल स्थित स्पा सेंटर पर प्रशासनिक कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। पुलिस की ओर से जिला प्रशासन को स्पा सेंटर को सील करने के लिए पत्र भेजा जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कदम जरूरी हैं ताकि भविष्य में इस तरह की गतिविधियां दोबारा न हो सकें। जांच रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर सीलिंग की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। फिलहाल स्पा सेंटर की गतिविधियां पूरी तरह जांच के दायरे में हैं।


युवतियां बनेंगी सरकारी गवाह
स्पा सेंटर से मुक्त कराई गई युवतियों और महिलाओं को अब सरकारी गवाह बनाया जाएगा। पुलिस का कहना है कि इनके बयान मामले की चार्जशीट का अहम हिस्सा होंगे। इनके माध्यम से पूरे नेटवर्क और संचालन की परतें खुलने की उम्मीद है। पुलिस जल्द ही न्यायालय में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है। जांच एजेंसियां साक्ष्यों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं ताकि मजबूत केस तैयार किया जा सके और आरोपियों को सजा दिलाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed