फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   At the age of 70, the heart came to another, locked the wife in the room, beat her, burned her with a candle

Gorakhpur News: बुढ़ापे में आधी उम्र की औरत पर आया दिल... पत्नी को मोमबत्ती से झुलसाया

Thu, 25 May 2023 03:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 03:13 PM IST
विज्ञापन
At the age of 70, the heart came to another, locked the wife in the room, beat her, burned her with a candle
- बुजुर्ग पत्नी ने दी तहरीर, पति फरार, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
विज्ञापन

-पत्नी का आरोप, आए दिन करता है मारपीट, करना चाहता है हत्या

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। उसकी उम्र 70 साल है। 42 साल पहले मुझसे शादी हुई थी। तब से सब ठीक-ठाक चल रहा था। अब उसका दिल 40 साल की दूसरी महिला पर आ गया है। उसके ऊपर मोहब्बत का भूत इस कदर हावी है कि आए दिन मुझसे मारपीट करने लगा है। लगता है कि मेरी हत्या न कर दे। मंगलवार की रात उसने कमरे में बंद कर मुझे बुरी तरह पीटा। इतने से मन नहीं भरा तो मोमबत्ती से कई जगह दाग दिया। ये आरोप एक बुजुर्ग महिला ने पुलिस को दिए तहरीर में लगाए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पति फरार है।
जानकारी के मुताबिक, हरनही इलाके के भैंसा गांव की रहने वाली निर्मला देवी ने चौकी में दिए तहरीर में अपने पति रामदरश यादव (70) पर दूसरी महिला के चक्कर में आए दिन मारपीट करने का आरोप लगाया है। कहा कि रामदरश के साथ वैवाहिक बंधन में बंधे उसे चार दशक से अधिक हो चुका है। जवानी के दिनों में उनका मन नहीं भटका, लेकिन बुढ़ापे में वह किसी और से मोहब्बत करने लगा है। उसके टोकने पर वह आए दिन कमरे में बंद कर पीटता है। मंगलवार की रात वह नशे में घर आया और कमरे में बंद कर उसे बुरी तरह पीटा। इतने से मन नहीं भरा तो मोमबत्ती से कई जगह दाग दिया। पीड़िता ने मंगलवार की रात को ही डायल 112 पर घटना की सूचना दी थी, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही बुजुर्ग आरोपी भाग गया था। हरनही चौकी प्रभारी अनीस सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


--------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

तरकुलहा देवी के दर्शन को आई नवविवाहिता जेवर लेकर प्रेमी संग फरार
चौरीचौरा। शादी के एक सप्ताह बाद तरकुलहा देवी मंदिर में दर्शन को आई नवविवाहिता जेवर व नकदी लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। उसके पिता की तहरीर पर चौरीचौरा पुलिस ने शाहपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी राजन निषाद व हिमांशु निषाद के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, शाहपुर क्षेत्र निवासी एक युवती की शादी 15 मई 2023 को चौरीचौरा थाना क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत में हुई। नवविवाहिता के पिता ने पुलिस को बताया कि गांव के ही राजन निषाद से उनकी बेटी फोन पर बात करती थी। 22 मई को तरकुलहा देवी के दर्शन करने के बहाने मंदिर पहुंची और राजन के साथ नगदी व जेवर लेकर बाइक पर बैठकर फरार हो गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed