फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Asymptomatic corona patient found in Gorakhpur district hospital's OPD

गोरखपुर जिला अस्पताल: ओपीडी में मिला बिना लक्षण वाला कोरोना संक्रमित, डॉक्टर बोले- ज्यादा खतरनाक हैं ये मरीज

Wed, 14 Jul 2021 09:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 14 Jul 2021 09:38 AM IST
सार

मरीज को थी पेट दर्द की शिकायत, अल्ट्रासाउंड से पहले एंटीजन जांच कराने पर निकला पॉजिटिव।

विज्ञापन
Asymptomatic corona patient found in Gorakhpur district hospital's OPD
गोरखपुर जिला अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को इलाज के लिए आए एक युवक में कोरोना की पुष्टि हुई। चिंता की बात यह है कि उसमें कोरोना का कोई लक्षण नहीं था। डॉक्टरों का मानना है कि बिना लक्षण वाले मरीज बेहद घातक हैं। संक्रमण का पता नहीं चलने से वह कई लोगों के संपर्क में आ सकते हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को ओपीडी में शहर का एक युवक आया था। इस दौरान उसकी स्क्रीनिंग की गई तो उसमें कोई लक्षण नहीं थे। एहतियात के तौर पर जब उसकी जांच कराई गई तो वह कोरोना पॉजिटिव निकला। पूछताछ में उसकी ट्रैवेल हिस्ट्री के बारे में जानकारी मिली। उसे तत्काल मेडिसिन के डॉक्टरों ने देखा और दवा देते हुए होम क्वारंटीन की सलाह दी। एसआईसी ने अपील की है कि लोगों को बुखार, सांस लेने में तकलीफ या कोरोना के अन्य लक्षण दिखते हैं तो ऐसे लोग तत्काल जांच कराएं।
विज्ञापन


मरीज को थी पेट दर्द की शिकायत
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मरीज को पेट दर्द की शिकायत थी। उसे अल्ट्रासाउंड कराना था। अल्ट्रासाउंड से पहले एंटीजन जांच होती है। मरीज एंटीजन जांच कराने कोविड जांच केंद्र पर गया तो वह पॉजिटिव निकला। उन्होंने बताया कि इस तरह के मरीज लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक साबित हो सकते हैं। क्योंकि बिना लक्षण वाले मरीज कई लोगों के संपर्क में आएंगे। ऐसे में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 घंटे में मिले पांच मरीज, तीन हुए स्वस्थ
कोरोना मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार को 24 घंटे में पांच संक्रमित मिले, जबकि तीन लोग स्वस्थ मिले हैं। राहत की बात यह है कि लगातार तीसरे दिन कोई मौत नहीं हुई। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में अब तक 59328 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 58423 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। वहीं 847 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 58 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed