फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   asuran medical road compensation

असुरन से मेडिकल कॉलेज रोड को फोरलेन करने का मामलाः मार्च तक बंटेगा 70 करोड़ मुआवजा

Fri, 17 Jan 2020 11:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
asuran medical road compensation
जिनकी भी निजी जमीन अधिगृहीत की गई है उन्हें मार्च तक मुआवजा मिल जाएगा - फोटो : अमर उजाला
असुरन से मेडिकल कॉलेज रोड को टू-लेन से फोरलेन करने के लिए जिनकी भी निजी जमीन अधिगृहीत की गई है उन्हें मार्च तक मुआवजा मिल जाएगा। इसे लेकर जिला प्रशासन ने 70 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। जिला प्रशासन के मुताबिक कैबिनेट से स्वीकृति मिलते ही मुआवजे का वितरण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


डीएम के. विजयेंद्र पांडियन का कहना है कि मार्च तक इस प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया जाएगा। इसके पहले सड़क चौड़ीकरण में जिनकी भी प्राइवेट जमीन आई है, उन्हें मार्च के पहले ही मुआवजा वितरित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस सड़क को असुरन से लेकर मेडिकल कॉलेज के आगे तक मॉडल सड़क के तौर पर विकसित किया जाएगा। सड़क के निर्माण कार्य और उसकी गुणवत्ता पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मार्ग से जुड़ी कॉलोनियों में जल निकासी आदि की समस्या भी जल्द दूर हो जाएगी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि असुरन-मेडिकल कॉलेज रोड को फोरलेन करने के लिए कुछ लोगों की निजी जमीन अधिगृहीत की गई थी। उनके मुआवजे का 70 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। जल्द ही कैबिनेट की मीटिंग में इसे स्वीकृति मिल जाने की उम्मीद है जिसके बाद मुआवजे का वितरण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed