{"_id":"659075e6c6eeb3b13c0a5d01","slug":"astrology-industries-will-gain-momentum-in-the-new-year-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-417510-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योतिष : नए साल में मिलेगी उद्योगों को रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्योतिष : नए साल में मिलेगी उद्योगों को रफ्तार
Sun, 31 Dec 2023 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 31 Dec 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
ज्योतिष के लिहाज से जिले के लिए मंगलमयी होगा नया साल
गोरखपुर की राशि कुंभ में शनि की मौजूदगी से लगेंगे विकास को पंख, पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नए साल की शुरुआत माघ नक्षत्र, आयुष्मान योग व पूर्णा पंचमी तिथि सोमवार से हो रही है, जो लोगाें के लिए मंगलकारी होगा। सोमवार सौम्यता यानी चंद्रमा प्रतीक है। ऐसे में वर्षभर शांति और सुख-समृद्धि बनी रहेगी। उद्योगों को रफ्तार मिलेगी।
ज्योतिषाचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र के अनुसार, गोरखपुर के नाम राशि कुंभ है। शनि की स्वराशि कुंभ है और वह इसी राशि में रहेंगे भी, ऐसे में यह साल गोरखपुर के लिए शुभकारी होगा। क्योंकि शनि जिस स्थान पर स्थित रहता है, उसकी वृद्धि करता है। यहां तकनीकी शिक्षा का विकास होगा। पूंजी निवेश के लिए यहां बहुत बड़ी कंपनियां आ सकती है। परिवहन का विकास होगा। वहीं पर्यटन को भी पंख लगेंगे। अपराध का ग्राफ कम होगा।
::::::::::::::::::
118 दिन बाद गुरु होंगे मार्गी
ज्योतिषाचार्य मनीष मोहन के अनुसार, 31 दिसंबर से 118 दिनों बाद गुरु मार्गी होंगे। उनके और बुध के वक्री यानी उल्टी चाल से पिछले साल तमाम उतार चढ़ाव की स्थितियां बनी रहीं। उन्होंने बताया कि सूर्य धनु राशि को छोड़कर 15 जनवरी से मकर राशि में प्रवेश करेंगे और इसी दिन उतरायण भी हो जाएंगे।
विज्ञापन
:::::::::::::::::::::::::::::::::
राशिवार करें पूजन
मेष : पिता और गुरु को प्रणाम करें और आशीर्वाद लें।
वृषभ : बृहस्पतिवार को भगवान विष्णु की पूजा करें और पीले रंग के फूल अर्पित करें।
मिथुन : बृहस्पतिवार को गाय को चने की दाल और गुड़ के आटे की लोई खिलाएं।
कर्क : प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करें और जल चढ़ाएं।
सिंह : जरूरतमंद छात्रों को स्टेशनरी का सामान दान करें।
कन्या : घर पर सत्यनारायण भगवान की पूजा करें या कोई धार्मिक कार्य करें।
तुला : बृहस्पतिवार को पुजारी को बूंदी के लड्डू दान करें। भूखे लोगों को खाना खिलाएं।
वृश्चिक : रोज 108 बार बृहस्पति ग्रह के बीज मंत्र का जाप करें।
धनु : बृहस्पतिवार को तर्जनी उंगली में सोने की अंगूठी में पुखराज जड़वाकर धारण करें।
मकर : बृहस्पतिवार को केले के पेड़ की पूजा करें और जल चढ़ाएं।
कुंभ : बृहस्पतिवार को व्रत रखकर पूजा करें।
मीन : पीले रंग के कपड़े पहनें। पीले रंग का रुमाल अपने पास रखें।