फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Assistance given to the family of dead girls in Naya village

Gorakhpur News: नया गांव में मृत बच्चियों के परिवार को दी सहायता राशि

Sat, 15 Jun 2024 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 15 Jun 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Assistance given to the family of dead girls in Naya village
गोरखपुर। रामपुर नया गांव में 11 जून की रात हुए हादसे में मृतक दोनों बच्चियों के परिवार को दैवीय आपदा के अंतर्गत चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि दी गई। डिप्टी मेयर धर्मदेव चौहान और राजस्व प्रशासन की उपस्थिति में उनके पिता को प्रमाणपत्र दिया गया।
विज्ञापन

रामपुर नए गांव में मंगलवार को शॉर्ट सर्किट से लगी आग से दो बच्चियों की मौत हो गई। कक्षा तीन में पढ़ने वाली अंशिका, चाचा की ढाई साल की बेटी अनवी के साथ मंगलवार की रात मोबाइल में गेम खेल रही थी तभी आग की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। अग्निशमन विभाग और पुलिस की जांच में सामने आया है कि मंगलवार को रामजी जायसवाल का बेटा अमित मोपेड से पेट्रोल लेकर आया था। उसे घर के बरामदे में ही रख दिया। बाहर लगे स्विच बोर्ड में अचानक शॉट सर्किट हुई तो चिंगारी निकलकर पेट्रोल के गैलन पर चली गई। इसके बाद आग भड़की और पूरे घर को चपेट में ले ली।
विज्ञापन

आग इतनी तेज फैली कि आगे कमरे में खेल रही अंशिका और अनवी को भागने का मौका भी नहीं मिला, दोनों बुरी तरह झुलस गईं। उन्हें बचाने में परिवार की महिलाएं और अन्य सदस्य भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। पुलिस ने बताया कि घर के अंदर ही किराना स्टोर था। साथ ही अंदर से निकलने का एक ही रास्ता था। उसी रास्ते में भीषण आग लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed