फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Assembly election meetings in Gorakhpur venue fixed for meetings

UP Election 2022: गोरखपुर में विधानसभा चुनावी सभाओं, बैठकों के लिए जगह तय

Mon, 14 Feb 2022 02:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 14 Feb 2022 02:17 PM IST
सार

गोरखपुर जिले की हर विधानसभा में चार से 19 जगह निर्धारित की गई है। शहर में 20 हजार से दो लाख क्षमता वाले छह स्थान चिह्नित हुए।

विज्ञापन
Assembly election meetings in Gorakhpur venue fixed for meetings
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

चुनावी सभाओं, बैठकों के लिए जिला प्रशासन ने सभी विधानसभाओं में स्थान तय कर दिए हैं। किसी भी राजनीतिक पार्टी या प्रत्याशी को पहले आओ-पहले पाओ के तर्ज पर इन स्थानों पर सभा या बैठक आदि गतिविधि करने की अनुमति दी जाएगी। हर विधानसभा क्षेत्र में चार से 19 स्थान चिह्नित किए गए हैं।  इनकी क्षमता 200 से एक लाख व्यक्ति की है। शहर विधानसभा में छह स्थान चिह्नित किए गए हैं। खजनी में सबसे अधिक 19 स्थान चिह्नित किए गए हैं।

विज्ञापन


कैंपियरगंज: चार एकड़ में 50 हजार भीड़ की क्षमता का डॉ. भीमराव आंबेडकर बालिका इंटर कॉलेज प्रतापपुर, 2500 की क्षमता का जेपी इंटर कॉलेज कैंपियरगंज, 2800 की क्षमता वाला बापू इंटर कॉलेज पीपीगंज, एक एकड़ में 1900 की क्षमता वाला किसान आदर्श इंटर कॉलेज, ठाकुरनगर, दो हजार की क्षमता वाला परमा पाटन देवी इंटर कॉलेज बरगदही।
विज्ञापन


पिपराइच : 50 हजार भीड़ की क्षमता वाला पटेल स्मारक इंटर कॉलेज भटहट, 20 हजार की क्षमता वाला ताज पिपरा, 30 हजार की क्षमता वाला कोऑपरेटिव इंटर कॉलेज और 200 की क्षमता वाला महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज जंगल धूसड़।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर शहर : 50 हजार भीड़ की क्षमता वाला चंपादेवी पार्क, 20 हजार की क्षमता वाला दिग्विजय नाथ पार्क, एक लाख की क्षमता वाला सैयद मोदी स्टेडियम, दो लाख की क्षमता वाला फर्टिलाइजर ग्राउंड, 20 हजार की क्षमता वाला पुलिस लाइंस परेड ग्राउंड और रीजनल स्टेडियम निकट निकट पर्यटन विभाग।
 

गोरखपुर ग्रामीण : 10 हजार भीड़ की क्षमता वाला खोराबार खेल का मैदान, 20 हजार की क्षमता वाला जंगल सिकरी नेजली खाते की भूमि व आदर्श इंटर कॉलेज जंगल बेलवार और पांच हजार की क्षमता वाला जूनियर हाईस्कूल भौवापार।

खजनी : 400 भीड़ की क्षमता वाला एपी गुप्ता इंटर कॉलेज कस्बा संग्रामपुर, 300 की क्षमता वाला कुसुम इंटर कॉलेज कस्बा संग्रामपुर, 500 की क्षमता वाला इंटर कॉलेज रमपुरवा, संत शरण उत्कर्ष इंटर कॉलेज डोडो, 600 की क्षमता वाला महंथ रमाशंकर दास डिग्री कॉलेज बिशुनपुरा व हंसराज रामलालदेई डिग्री कॉलेज झुड़िया, 300 की क्षमता वाला ब्रह्मऋषि निमिया जी महराज इंटर कॉलेज जैती, 360 की क्षमता वाला भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज पिपरसंडी, 225 की क्षमता वाला भारतीय कृषक महाविद्यालय पिपरसंडी, 600 की क्षमता वाला पंडित हरिसहाय डिग्री कॉलेज जैती, 500 की क्षमता वाला रामअधार सिंह महाविद्यालय रजवल भेउसा, 300 की क्षमता वाला ग्रामोदय इंटर कॉलेज भदारखास, बाबू विश्राम सिंह महाविद्यालय रोहारी, कालिका प्रसाद दुबे स्मारक विद्यालय एकरंगा, अमरावती देवी महाविद्यालय जयपालपार, 600 की क्षमता वाला जनकी देवी डिग्री कॉलेज भेउसा उर्फ बनकटा, टाड़ीटोला, 10 हजार वीरबहादुर सिंह महाविद्यालय हरनहीं, तीन हजार की क्षमता वाला खजनी क्लब बसडीला।

चौरीचौरा : सात हजार भीड़ की क्षमता वाला सरैया सरदारनगर मजीठिया स्टेडियम, तीन-चार हजार क्षमता वाला जनता इंटर कॉलेज माड़ापार, चार हजार की क्षमता वाला दयालगढ़ मिनी स्टेडियम, 3500 की क्षमता वाला जेबी महाजन बालिका डिग्री कॉलेज फुटहवाइनार, तीन हजार की क्षमता वाला जंगल रसूलपुर नंबर एक माईधीया रामलीला ग्राउंड, जेबी महाजन डिग्री कॉलेज बाल बुजुर्ग व बाबू बंधुसिंह डिग्री कॉलेज करमहा, 2,500 की क्षमता वाला आदित्य पब्लिक स्कूल झंगहा व तीन हजार की क्षमता वाला सहसराव खेल का मैदान।
 

चिल्लूपार: 15 हजार भीड़ की क्षमता वाला नेशनल इंटर कॉलेज बड़हलगंज, दो हजार की क्षमता वाला नेशनल पीजी कॉलेज बड़हलगंज, दस हजार की क्षमता वाला राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज बड़हलगंज, 30 हजार की क्षमता वाला  बड़हलगंज स्टेडियम, तीन हजार की क्षमता वला रामरेखा सिंह इंटर कॉलेज उरुवां, पांच हजार की क्षमता वाला खेलकूद मैदान उरुवां, दस हजार की क्षमता वाला मोतीलाल इंटर कॉलेज दुधरा उरुवां व खेलकूद मैदान अतरौला गोला तथा सात हजार की क्षमता वाला खेलकूद मैदान गोपालपुर पड़ौली गोला।

बांसगांव: आठ हजार की क्षमता वाला पंडित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज बांसगांव, 3,500 की  क्षमता वाला सर्वोदय किसान इंटर कॉलेज कौड़ीराम, 1500 की क्षमता वाला स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज महुजा, दो हजार की क्षमता वाला जनता इंटर कॉलेज दुबौली, 1500 की क्षमता वाला ललिता देवी रामयश इंटर कॉलेज, 35 हजार की क्षमता वाला भूतपूर्व सैनिक सहकारी समिति पड़ाव गगहा, तीन हजार की क्षमता वाला पूर्व माध्यमिक विद्यालय गगहा, 1500 की क्षमता वाला राधिका देवी इंटर कॉलेज करवल उर्फ मझगांवा व प्राथमिक पाठशाला कटया, संस्कृतयान इंटर कॉलेज मलांव, 750 की क्षमता वाला प्राथमिक पाठशाला डंवरपार, दो हजार की क्षमता वाला रघुराज प्रताप इंटर कॉलेज गगहा, एसआर डिग्री कॉलेज गजपुर, बीएनसी स्कूल गजपुर,  तीन हजार की क्षमता वाला कछार इंटर कॉलेज गजपुर, 1500 की क्षमता वाला मुराती देवी इंटर कॉलेज गजपुर, 750 की क्षमता वाला प्राथमिक पाठशाला गजपुर व हरिद्वार भट्ट स्मारक महाविद्यालय राजपुर।

सहजनवां: 700 भीड़ की क्षमता वाला मुरारी इंटर कॉलेज सहजनवां, 300 की क्षमता वाला वैदिक धर्म इंटर कॉलेज डुमरी, 230 की क्षमता वाला पंडित जवाहरलाल इंटर कॉलेज तिलौरा, 500 की क्षमता वाला रेशमा रावत इंटर कॉलेज भीटी रावत और 250 की क्षमता वाला जवाहरलाल इंटर कॉलेज जैतपुर। इसी तरह चार से पांच हजार की क्षमता वाला ग्राम पिपरा, केशोपुर, तेनुहारी, गीडा सेक्टर-23 में तीन बड़े पार्क, कटसहरा, प्यारीदेवी रजित महाविद्यालय तिलौरा, जूनियर हाईस्कूल डुमरी, मंडी बाजार घघसरा बाजार, हरपुर थाना के बगल में मंडी बाजार और पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज पिपरौली।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed