{"_id":"5e79b08a8ebc3e75df7552f1","slug":"assam-rifle-soldier-dies-in-hospital-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: एक लापरवाही से जवान की हो गई मौत, पढ़ें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: एक लापरवाही से जवान की हो गई मौत, पढ़ें क्या है पूरा मामला
Wed, 25 Mar 2020 11:51 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 25 Mar 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परतावल क्षेत्र के ग्राम बसडीला उर्फ अमवा निवासी दिनेश कुमार कन्नौजिया असम राइफल कोहिया नागालैंड के बॉर्डर पर तैनात थे। होली की छुट्टी लेकर अपने घर आए हुए थे। होली के दूसरे दिन बाथरूम में पैर फिसल कर गिरने से उनके सिर में चोट लग गई और सैनिक अस्पताल लखनऊ में भर्ती थे। सोमवार की देर रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परतावल ब्लॉक के बसडीला उर्फ अमवा निवासी दिनेश कुमार कन्नौजिया 40 असम राइफल में कोहिया नागालैंड के बॉर्डर पर राइफल मैन के पद पर तैनात थे। वह 27 फरवरी से 13 मार्च के बीच छुट्टी लेकर अपने घर आए थे और होली के दिन हंसी-खुशी पूर्वक अपने परिवार में और गांव वालों के साथ होली मनाई और रात में सो गए।
विज्ञापन
सुबह उठकर वह स्नान करने के लिए बाथरूम में गए थे कि उनका पैर फिसल गया, जिससे वह गिर गए। उनके सिर में गंभीर चोट लग गई, जिससे उनको ब्रेन हेमरेज हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें गोरखपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जहां उन्हें गंभीर हालत में देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें तत्काल सैनिक अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराया। जहां सोमवार की देर रात को उनकी मौत हो गई।
दिनेश कुमार कनौजिया के तीन बच्चे हैं। जिसमें बड़ी बेटी वंदना 16, संतोष 14 और विकास 12 शामिल है। वही पत्नी राजकुमारी और भाई रामहरि, शिव प्रताप का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के भाई शिव प्रताप ने बताया कि ब्रेन हेमरेज के कारण मेरे भाई की मौत हो गई है। बुधवार को सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।