फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Asmita Chand became the state vice president of BJP Mahila Morcha

मिशन 2022: अस्मिता चंद बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष, यहां देखें पूरी सूची

Sun, 18 Jul 2021 11:00 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 18 Jul 2021 11:00 AM IST
सार

अस्मिता लंबे समय से भाजपा की राजनीति कर रही हैं। वह 2007 का विधानसभा चुनाव चिल्लूपार से लड़ चुकी हैं। क्षेत्र व पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय रहती हैं।

विज्ञापन
Asmita Chand became the state vice president of BJP Mahila Morcha
अस्मिता चंद - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले की अस्मिता चंद को भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले अस्मिता महिला मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र की उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। अस्मिता लंबे समय से भाजपा की राजनीति कर रही हैं।

विज्ञापन


वह 2007 का विधानसभा चुनाव चिल्लूपार से लड़ चुकी हैं। क्षेत्र व पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय रहती हैं। समाजसेवा से भी जुड़ी हैं। चिल्लूपार क्षेत्र में शैक्षिक संस्थाओं का संचालन करती हैं।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी पदाधिकारियों की सूची के अनुसार बरेली की डॉ. निवेदिता श्रीवास्तव, मुरादाबाद की प्रिया अग्रवाल, कानपुर की रीता शास्त्री, लखनऊ की कल्पना तिवारी, गोरखपुर की अस्मिता चंद्र ठाकुर, रामपुर की दीक्षा गंगवार, आगरा की बबिता चौहान तथा बांदा की प्रमोद कुमारी राजपूत को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजनौर की रश्मि रावल, जौनपुर की ऊषा मौर्या व प्रयागराज की डॉ. कृतिका अग्रवाल को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। कासगंज की दीक्षा माहेश्वरी, गाजियाबाद की रुचि गर्ग, सहारनपुर की नूतन शर्मा, बस्ती की डॉ. ममता पांडेय, प्रयागराज की कविता यादव व आकांक्षा सोनकर, कानपुर की विजया तिवारी तथा मेरठ की मोनिका चौधरी कल्हर को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।


वाराणसी की रानिका जायसवाल को कोषाध्यक्ष, लखनऊ की रमा सिंह को प्रदेश कार्यालय प्रभारी, लखनऊ की चेतना पांडेय को प्रदेश मीडिया प्रभारी, गाजियाबाद की सुचिता पाठक कक्कड़ को सोशल मीडिया प्रमुख बनाया गया है। लखनऊ की सुमनलता जायसवाल को शोष विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed