{"_id":"5f367beb8ebc3e3ce27355b9","slug":"ask-for-money-by-creating-fake-facebook-id-of-bjp-mla-sant-prasad","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक का फेसबुक आईडी बनाकर मांगे रुपये, साइबर सेल ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक का फेसबुक आईडी बनाकर मांगे रुपये, साइबर सेल ने शुरू की जांच
Fri, 14 Aug 2020 05:26 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 14 Aug 2020 05:26 PM IST
सार
- कई लोगों के पास रुपये मांगने का संदेश जाने पर विधायक को हुई जानकारी
- विधायक ने एसएसपी से शिकायत की, साइबर सेल ने शुरू की जांच
विज्ञापन
भाजपा विधायक संत प्रसाद। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर एडीजी दावा शेरपा का फेसबुक आईडी बनाकर रुपये मांगने की जांच अभी पूरी नहीं हो सकी है कि भाजपा विधायक संत प्रसाद के सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल का मामला सामने आ गया। भाजपा विधायक का फोटो लगाकर बकायदा उनके शुभचिंतकों से दोस्ती की गई और फिर मदद के नाम पर रुपये मांगे गए।
कई लोगों के पास संदेश आने के बाद विधायक को इसकी जानकारी हो सकी, जिसके बाद एसएसपी को फोन कर विधायक ने जानकारी दी। एसएसपी के आदेश पर साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार को खजनी विधान सभा सीट से भाजपा विधायक संत प्रसाद के प्रोफाइल से मदद का संदेश आने लगा। उनके कई करीबियों से भी हाल जानने के बाद मदद में रुपये मांगे गए।
इसे भी पढ़ें- इस अभिनेत्री की मदद से दुबई से भारत आए 3 हजार मजदूर
विज्ञापन
अचानक विधायक का यह संदेश आते ही लोगों को शक हो गया और सीधे विधायक को फोन कर इसकी जानकारी दी। विधायक के पास फोन जाने के बाद उन्हें जालसाजी की जानकारी हुई और जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत की है। अभी कुछ दिनों पहले ही इसी तरह एडीजी दावा शेरपा का भी फेसबुक एकाउंट तैयार किया गया था। इस मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ है।