फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ashutosh's last journey took place in the Congress flag, farewell given with tearful eyes

Gorakhpur News: कांग्रेस के झंडे में निकली आशुतोष की अंतिम यात्रा, नम आंखों से दी गई विदाई

Thu, 27 Jun 2024 05:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Ashutosh's last journey took place in the Congress flag, farewell given with tearful eyes
- जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान समेत कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दी अर्थी को कंधा
विज्ञापन

- सुबह बड़गो से शुरू हुई अंतिम यात्रा, ननिहाल ककरही में भी अंतिम दर्शन को रखा गया शव
अमर उजाला ब्यूरो
जानीपुर। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष एवं शिक्षणेतर कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष तिवारी का अंतिम संस्कार बुधवार को गोला मुक्तिधाम में किया गया। कांग्रेस के झंडे में लिपटी अर्थी को जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान समेत कई कांग्रेस नेताओं और बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने कंधा दिया। ननिहाल ककरही गांव में भी शव को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था।
बदरा तिवारी गांव निवासी आशुतोष तिवारी की ननिहाल गोला क्षेत्र के ककरही गांव में है। यहीं पर उनका बचपन गुजरा है। हादसे में आशुतोष की मौत के बाद से ही ननिहाल में मातम छाया हुआ है। बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे मुक्तिधाम जाने से पहले शव यात्रा ननिहाल ककहरी पहुंची तो पूरा गांव बिलख पड़ा। गांव के दुलारे भांजे का शव देखकर महिला-पुरुष सब बिलख पड़े। मामा विनय शुक्ल, सुधीर शुक्ल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सरोज रंजन शुक्ल, अजय कुमार शुक्ल, शुभम मणि त्रिपाठी, देवेश शुक्ल आदि के परिवार की महिलाएं भी कुछ दूर तक विदा देने आई थीं। जिला अध्यक्ष कांग्रेस निर्मला पासवान समेत कई कांग्रेस पदाधिकारियों ने अर्थी को कंधा दिया। मुक्तिधाम में भतीजा तनीश तिवारी ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह, प्रदेश सचिव त्रिभुअन नारायण मिश्रा, सुबाषचंद दास, महेंद्रनाथ मिश्रा, भाई करुणेश, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव, तौकीर आलम, सुनील तिवारी, जितेंद्र पांडेय, विक्रमादित्य, डॉ. वीएस सिंह, धनंजय सिंह, गणेश मिश्रा, विपिन मिश्रा, अवधेश मणि त्रिपाठी, अनुराग पांडेय, श्रवण कुमार यादव, गया प्रसाद सहित तमाम लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed