{"_id":"65dba10679b31846ef05f138","slug":"ashutosh-dubey-was-elected-president-and-devnath-was-elected-minister-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-478742-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आशुतोष दुबे अध्यक्ष व देवनाथ मंत्री चुने गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आशुतोष दुबे अध्यक्ष व देवनाथ मंत्री चुने गए
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ गोरखपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारी
- उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला कार्यकारिणी का हुआ चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) की जिला कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को सेंट एंड्रयूज इंटर कॉलेज में हुआ। इसमें आशुतोष दुबे जिलाध्यक्ष व देवनाथ राय मंत्री चुने गए। उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री और जिला कार्यकारिणी की गणना जारी है।
निर्वाचन अधिकारी डॉ. देव भास्कर तिवारी की देखरेख में हुए चुनाव में जिलाध्यक्ष पद के प्रत्याशी आशुतोष दुबे ने 21 वोट से श्याम नारायण सिंह को पराजित किया। जिला मंत्री पद पर देवनाथ राय ने दुर्गेश मिश्रा को 90 वोट से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर आलोक कुमार सिंह ने 39 वोट से जितेंद्र सिंह को हराया। आय-व्यय निरीक्षक पद पर रामहरी यादव ने 23 वोट से राकेश कुमार को हराया।
शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी, प्रदेशीय मंत्री ज्ञानेश राय, मंडलीय अध्यक्ष मुरलीधर त्रिपाठी, मंडलीय मंत्री डॉ. दिग्विजय नाथ पांडेय, पूर्व जिला मंत्री रामेंद्र प्रताप चंद, राज्य कार्यकारिणी सदस्य श्रीकृष्ण सिंह, डॉ. अरविंद चौरसिया, सुधीर सिंह, ब्रजेश मणि त्रिपाठी आदि ने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी है।