फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Asha workers continue their protest, demanding payment

Gorakhpur News: आशा कार्यकर्ताओं का धरना जारी, भुगतान की मांग

Tue, 11 Nov 2025 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Asha workers continue their protest, demanding payment
सदर सीएचसी पर धरना देती आशा। 
महराजगंज। आशा कार्यकर्ता एसोसिएशन की ओर से जिले में आंदोलन जारी है। सोमवार को जिले में सभी सीएचसी पर आशा कार्यकर्ताओं ने आंदोलन जारी रखा। आशा कार्यकर्ताओं की मांगों पर विचार रही होने से आक्रोश है। सभी ने एक स्वर में कहा कि मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ब्लॉक अध्यक्ष विमला देवी के नेतृत्व में धरना दिया। प्रदर्शन का मुख्य विषय आभा कार्ड, सी बैंक फॉर्म एवं अन्य मदों की बकाया धनराशि का त्वरित भुगतान रहा। आशा बहनों ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों का अनिश्चित कालीन बहिष्कार शुरू कर दिया है, जो मांगें पूरी न होने तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष विमला देवी ने कहा की आशा कार्यकर्ता एवं आशा संगिनी बड़े पैमाने पर आभा कार्ड व सी बैंक फॉर्म भर चुकी हैं, लेकिन भुगतान लंबित है। इसके अलावा अन्य मदों का पिछला बकाया, निश्चित मानदेय एवं राज्य कर्मचारी का दर्जा प्राप्त करने के लिए संघर्षरत हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार एवं जिला अध्यक्ष जमीरुन निशा के नेतृत्व में यह आंदोलन तेज होगा। विमला देवी ने चेतावनी दी कि मांगें न मानने पर कार्यक्रम पूरी तरह ठप हो जाएगा। उन्होंने बताया की मांग है आशा कार्यकर्ताओं एवं संगिनी द्वारा बनाए आभा कार्ड व सी बैंक का तत्काल भुगतान।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए मोबाइलों का रिचार्ज। गर्भवती महिलाओं के प्रसव के दौरान आशा बहनों के ठहरने की रूम व्यवस्था। कार्यपूर्ति की धनराशि महीने के अंतिम सप्ताह में भुगतान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed