फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Arvind Kumar Tripathi, Raviprakash Singh became vice presidents.

Gorakhpur News: अरविंद कुमार त्रिपाठी, रविप्रकाश सिंह बने उपाध्यक्ष

Fri, 15 Dec 2023 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 15 Dec 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Arvind Kumar Tripathi, Raviprakash Singh became vice presidents.
जिला अधिवक्ता एसोसिएशन कार्यकारिणी के सभी पदों के परिणाम घोषित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। अरविंद कुमार त्रिपाठी, रविप्रकाश सिंह जिला अधिवक्ता एसोसिएशन के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। एल्डर कमेटी ने इसके अलावा कार्यकारिणी के अन्य चयनित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की।
जिला अधिवक्ता एसोसिएशन की कार्यकारिणी के सभी पदों की गणना बृहस्पतिवार को पूरी हो गई। दोपहर एक बजे से शुरू हुई मतगणना लगभग शाम पांच बजे तक चली। एल्डर कमेटी के चेयरमैन सूरज प्रसाद श्रीवास्तव एवं सदस्य अयोध्या प्रसाद तिवारी, राधेश्याम शुक्ल, शिवरतन भारती एवं राम प्रताप सिंह ने चुनाव परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि उपाध्यक्ष दो पदों पर अरविंद कुमार त्रिपाठी व रवि प्रकाश सिंह विजयी घोषित किए गए।
विज्ञापन

संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर संजय कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर गणेश कुमार मिश्र, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर प्रवीण कुमार मौर्य विजयी घोषित किए गए। सदस्य कार्य समिति वरिष्ठ के छह पदों पर वृषभान सिंह, सूर्यभान चौधरी, मनोज कुमार, रमेश कुमार तिवारी, ज्ञानेंद्र नाथ मिश्र, हरीशचंद्र मौर्य चुने गए। वहीं, सदस्य कार्य समिति कनिष्ठ के छह पदों पर अखिलेश्वर दूबे, मनोज कुमार गुप्ता, कृष्ण मुरारी सिंह, महेंद्र मणि त्रिपाठी, मनीष श्रीवास्तव व संजय कुमार भारती विजयी घोषित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजयी पदाधिकारियों को प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य मधुसूदन त्रिपाठी, जिला अधिवक्ता एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रामाश्रय त्रिपाठी, भास्कर दूबे, गया नारायण लाल श्रीवास्तव, अजय स्वरूप पाठक, अब्दुल सलीम सहित अन्य अधिवक्ताओं ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed