{"_id":"6a949b2168026b313207518a","slug":"arts-faculty-wins-volleyball-trophy-by-defeating-law-faculty-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1434783-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: वॉलीबाल में कला संकाय ने विधि को हराकर जीती ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: वॉलीबाल में कला संकाय ने विधि को हराकर जीती ट्रॉफी
Mon, 31 Aug 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का समापन कला संकाय की शानदार जीत के साथ हुआ। रविवार को वॉलीबाल कोर्ट पर खेले गए फाइनल मुकाबले में कला ने विधि संकाय को सीधे सेटों में 21-15 और 21-13 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
विजयी टीम की कमान बीए पांचवें सेमेस्टर के संतोष कुमार ने संभाली। समापन समारोह की अध्यक्षता कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने की। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम को शील्ड और विजयी खिलाड़ियों को प्रतिभागिता प्रमाणपत्र दिए। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल विद्यार्थियों के चतुर्दिक विकास के लिए जरूरी है। विश्वविद्यालय का प्रयास है कि यहां पढ़ने वाला हर छात्र कम से कम एक बार खेल के मैदान से जुड़े।
क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो. आमोद कुमार राय ने कहा कि खेल को जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाना चाहिए। खेल विपरीत परिस्थितियों में भी मजबूती से खड़े होने की क्षमता देता है। उन्होंने जल्द ही विद्यार्थियों के लिए एक और बड़ी प्रतियोगिता आयोजित करने की बात कही।
विज्ञापन
कार्यक्रम में क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो. आमोद कुमार राय, उपाध्यक्ष प्रो. विजय चहल के साथ शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे। संचालन डॉ. आशीष शुक्ला ने किया।
-- -- -- -- -
बैडमिंटन खिलाड़ियों को चार-चार हजार की प्रोत्साहन राशि
प्रतियोगिता के बाद विश्वविद्यालय की पुरुष बैडमिंटन टीम के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी के लिए क्वालीफाई करने पर खिलाड़ियों को क्रीड़ा परिषद की ओर से चार-चार हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि और स्पोर्ट्स किट दी गई। सम्मान पाने वालों में कप्तान शिवम श्रीवास्तव, अयान खान, अविरल कुमार यादव, अनिकेत मिश्रा, अनुभव सिंह और मुदस्सिर अली खान शामिल रहे।