{"_id":"62724531e2771c2f916e25eb","slug":"artists-will-enchant-the-audience-with-theatrical-performances","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: नाट्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे कलाकार, आज से होगा शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: नाट्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे कलाकार, आज से होगा शुभारंभ
Thu, 05 May 2022 02:25 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 05 May 2022 02:25 AM IST
सार
समारोह के स्थानीय संयोजक संगीत नाटक एकेडमी के सदस्य राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत संगीत नाटक एकेडमी, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश और जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित हो रहे समारोह का उद्घाटन पांच मई राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ल करेंगे।
विज्ञापन
नाटक की प्रस्तुति।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांच दिवसीय संभागीय नाट्य समारोह का आयोजन पांच मई से गोरखपुर विश्वविद्यालय के संवाद भवन में होगा। समारोह में प्रदेश भर के रंगकर्मी अपनी नाट्य मंचन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।
विज्ञापन
समारोह के स्थानीय संयोजक संगीत नाटक एकेडमी के सदस्य राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत संगीत नाटक एकेडमी, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश और जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित हो रहे समारोह का उद्घाटन पांच मई राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ल करेंगे। समारोह में प्रयागराज, सहारनपुर और लखनऊ की टीमें नाट्य प्रस्तुति देंगे। समारोह में प्रवेश निशुल्क होगा।
विज्ञापन
बताया कि पहले दिन पांच मई की शाम 6:30 बजे से लखनऊ कम्युनिकेशन सोसायटी के नाटक ‘मिस अहलूवालिया’, छह को सोशल पैरिटी एक्टिव कल्चरल एंड एजुकेशनल सोसायटी सहारनपुर की ओर से ‘सरफरोशी की तमन्ना’, सात मई को इमेज आर्ट एंड कल्चरल सोसायटी लखनऊ की ओर से ‘कहानियों का मंचन’, विनोद रस्तोगी स्मृति संस्थान प्रयागराज की ओर से ‘बैंड मास्टर’ और नौ मई को सृजन शक्ति वेलफेयर सोसायटी के नाटक ‘मंदिर’ का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन