फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Artist honored in international art workshop

Gorakhpur News: अंतरराष्ट्रीय कला कार्यशाला में कलाकार सम्मानित

Sun, 24 Sep 2023 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 24 Sep 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Artist honored in international art workshop
ललिता ट्रस्ट गोरखपुर द्वारा आयोजित 4 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कला कार्यशाला के समापन पर राष्ट्रीय व
ललिता ट्रस्ट की ओर से रैंपस स्कूल में चार दिनों से चल रही थी कार्यशाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। ललिता ट्रस्ट व राज्य ललित कला अकादमी की तरफ से आयोजित चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कला कार्यशाला समापन शनिवार को हुआ। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कलाकारों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पुष्प दंत जैन ने कहा कि यह ललिता न्यास की बड़ी उपलब्धि है। यह कार्यशाला गोरखपुर से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंची है।
विशिष्ट अतिथि विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि ललिता अंतरराष्ट्रीय कला कार्यशाला रैंपस स्कूल में होना प्रबंधन के लिए गर्व की बात है। ललिता न्यास की महामंत्री एवं कार्यशाला की संयोजक डॉ. सुदीप्ता बी भूषण ने आभार प्रकट किया। राज्य ललित कला अकादमी, उप्र के कोऑर्डिनेटर डॉ. भारत भूषण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान अंतरराष्ट्रीय कलाकारों में तहमीम हाफिज लीसा व मुहम्मद महादी मसूद, कोयाला पिल्लई माथिसकुमार, किशोर नाकर्मी, रुद्र बहादुर पुन, कांछा काजी भसीमा (नेपाल) समेत अन्य देशों के कलाकारों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य प्रदेशों से भी आए कलाकार
प्रो. ईश्वर दयाल (चंडीगढ़), डॉ. चंद्रशेखर काले (मध्य प्रदेश), डॉ. अजीत वर्मा (गुजरात), डॉ. प्रवीण शर्मा (हिमाचल प्रदेश), डॉ. अनुपम भटनागर (राजस्थान), सुरेंद्र बी जगताप (महाराष्ट्र), लक्षपाल सिंह राठौर (अजमेर राजस्थान), सुनील सक्सेना (लखनऊ), अजय कुमार (चंडीगढ़), पल्लवी प्रजापति (चंडीगढ़), डॉ. महालक्ष्मी श्रीवास्तव (गोरखपुर), शिवांशी भूषण (जयपुर), मनदीप कौर ( चंडीगढ़ ), डॉ. रेखारानी शर्मा (गोरखपुर), श्वेता वर्मा (गोरखपुर), प्रिया चौधरी (गोरखपुर), अनिता श्रीवास्तव (गोरखपुर), रेनू पाठक (गोरखपुर), नंदलाल प्रसाद (देवरिया), प्रियंका गुप्ता (गोरखपुर), आदित्य भूषण (गोरखपुर), रविंद्र कुमार (आजमगढ़), नागेंद्र कुमार (मऊ), शिवम गुप्ता (गोरखपुर), विष्णु देव शर्मा (गोरखपुर )।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed