{"_id":"647b83b1ad2136ca4c023329","slug":"arrested-for-molesting-a-teenager-by-stopping-on-the-way-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-192943-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रास्ते में रोककर किशोरी से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रास्ते में रोककर किशोरी से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
- पिपराइच इलाके में की घटना, आए दिन रास्ते में पहले भी करता था छींटाकशी
गोरखपुर। पिपराइच इलाके में रास्ते में किशोरी को रोककर छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान पिपराइच के हेमधापुर निवासी धर्मेंद्र निषाद के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, धर्मेंद्र किशोरी को आए दिन आते-जाते रास्ते में परेशान करता था। पिछले कुछ दिनों से उसकी छींटाकशी करने की आदत बढ़ने पर किशोरी ने घरवालों को जानकारी दी।
शनिवार को किशोरी बाजार जाने के लिए घर से निकली थी। इस दौरान आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और फिर विरोध करने पर जाने से मारने की धमकी दी। किसी तरह से उससे बच कर घर पहुंची किशोरी ने आपबीती बताई, जिसके बाद थाने में सूचना दी गई। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।