{"_id":"5faed5bf8ebc3e1a231f110d","slug":"arrest-gorakhpur-news-gkp3732014123","type":"story","status":"publish","title_hn":"गबन के आरोप में ग्राहक सेवा केंद्र संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गबन के आरोप में ग्राहक सेवा केंद्र संचालक गिरफ्तार
विज्ञापन

रकम निकासी की 128 शिकायतें, 60 लाख गबन का है आरोप : एसओ
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। ग्राहक सेवा केंद्र संचालन करने वाले 60 लाख रुपये गबन करने के आरोप में वांछित को हर्रैया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष सर्वेश राय ने बताया कि शुक्रवार को एक बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक अजय कुमार मिश्र को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक मोबाइल व ग्राहक सेवा केंद्र से संबंधित अकाउंट का डिटेल बरामद की गई है।
हर्रैया थाना के बसडीला गांव के रामटहल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनका व उनकी पत्नी, बेटे व बहू का खाता कस्बे के एक बैंक की डुहवा मिश्र स्थित ग्राहक सेवा केंद्र नरायणपुर में है। इसका संचालन अजय कुमार मिश्र निवासी पहितिया पूरे हुसैन थाना हर्रैया द्वारा किया जाता है। संचालक ने मैनेजर के साथ मिलकर उन लोगों के खाते से गलत तरीके से उनके हस्ताक्षर व निशानी अंगूठा लेकर रकम निकाल लिया। इसके बाद केंद्र बंद कर फरार हो गया। मामले में प्रबंधक और ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक पर मुकदमा दर्ज किया गया। एसओ के अनुसार गलत तरीके से खाते से रकम निकालने की कुल 128 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें तकरीबन 60 लाख रुपये निकालने की शिकायत की गई है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।