फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   arrest a criminal

यू-ट्यूबर सामूहिक दुष्कर्म कांड : छठवां आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Sun, 06 Aug 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 06 Aug 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
arrest a criminal
गीडा थाने में सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पकड़ा गया आरोपी विपिन
गोरखपुर। गीडा इलाके में यू-ट्यूबर से सामूहिक दुष्कर्म करने के छठवें आरोपी विपिन निषाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी हत्या के मामले में जमानत पर रिहा होकर कुछ दिनों पहले ही जेल से बाहर आया था और फिर सामूहिक दुष्कर्म जैसे जघन्य वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि प्रदुमन के बुलाने पर बुधवार की रात वह राजघाट पुल पर गया था और बाइक पर उसने ही युवती को बैठाया था। आरोपी इसके पहले छेड़खानी के एक मामले में जेल जा चुका है। आरोपी की पहचान गीडा के बरहुआ गांव निवासी विपिन निषाद के रूप में हुई।
विज्ञापन

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि आरोपी वर्ष 2018 में किशोरी से घर में घुसकर छेड़खानी व मारपीट के आरोप में जेल गया था। इसके बाद वर्ष 2022 में प्रेम-प्रसंग के मामले में विवाद होने पर युवक की पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। कुछ दिनों पहले जमानत पर छूटने के बाद वह दोस्तों के संपर्क में आ गया था। बुधवार की रात में प्रदुमन ने फोन कर उसे राजघाट पुल पर बुलाया था।
विज्ञापन

इसी दौरान ऑटो सवार युवती को देख उसे एकला बांध के पास घेर लिया। चालक को पीटने के बाद युवती को अपनी बाइक पर जबरन बैठाकर ले गया था। फिर सभी ने उसके साथ दरिंदगी की। एसपी ने बताया कि घटना में छह लोगों का नाम सामने आया था। पांच आरोपियों को पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद युवती का बयान कराया गया, जिसमें छठें आरोपी का नाम सामने आया था, जिसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...

यह हुआ था

गीडा में कमरा लेकर रहने वाली संतकबीरनगर की युवती बुधवार की रात में रेलवे स्टेशन से ऑटो से गीडा जा रही थी। राजघाट पुल पार करने के बाद बाइक सवारों ने उसे जबरन रोक लिया और फिर उसे पास में अमरूतानी में ले गए। जहां पर आरोपियों ने सामूहिक रूप से युवती के साथ दरिंगदी की। घटना के बाद आरोपियों ने ही युवती को कमरे पर ले जाकर छोडरा था। इसके बाद युवती ने अपने पुरुष मित्र के साथ गीडा थाने पर जाकर घटना की जानकारी दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर बृहस्पतिवार को ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed