Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   arrest a criminal

Gorakhpur News: घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 17 Jul 2023 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
arrest a criminal
पीपीगंज इलाके में घर में घुसकर दुष्कर्म करने के आरोप में पकड़ा गया युवक।
गोरखपुर। पीपीगंज इलाके में महिला से घर में घुसकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। आरोप है कि आरोपी ने इसके पहले भी हरकत की थी, तब उसे समझाया भी गया था, लेकिन समझाने पर भी नहीं मानने पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई की है। आरोपी की पहचान पीपीगंज के रायपुर निवासी अजय साहनी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पीपीगंज इलाके के एक गांव में रहने वाली महिला का पति मुंबई में रहकर कमाता है। इस दौरान आरोपी कई बार महिला को परेशान किया और एक महीने पहले अचानक उसके घर में घुस गया। महिला के शोर मचाने पर उसके देवर आदि आ गए और इसके बाद आरोपी को पकड़ लिए। उसे समझाया गया और फिर छोड़ दिया गया। लेकिन, आरोपी की हरकतों में सुधार नहीं आया। शनिवार को महिला को अकेला पाकर आरोपी फिर से घर में घुस गया और महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। पीड़िता के घरवालों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शनिवार को केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसओ आशीष सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

........
दुष्कर्म के तीन आरोपियों को जेल भेजा गया
गोरखपुर। जिले के अलग-अलग थाना से रविवार को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के तीन आरोपियों को जेल भेजा गया। गोला पुलिस ने दुष्कर्म और जातिसूचक गाली देने व धमकी देने के आरोप में जौनपुर के कोतवाली इलाके के चहारसु निवासी तौफीक को गिरफ्तार कर लिया। हरपुर बुदहट पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और दुष्कर्म के आरोपी एकडंगा, गीडा निवासी पन्नेलाल को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। इसके अलावा शाहपुर पुलिस ने भी शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी महराजगंज के बेलासपुर निवासी प्रिंस कुमार को गिरफ्तार कर लिया। प्रिंस कुमार खजांची के पास किराये के कमरे में रहता है। उसने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और बाद में शादी से इन्कार कर दिया। पीड़िता ने युवक के इन्कार के बाद दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था, जिसे रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed