{"_id":"64e500e585b7b0a0590ace94","slug":"arrest-a-criminal-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-280443-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: महिला पर जानलेवा हमले का आरोपी पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: महिला पर जानलेवा हमले का आरोपी पकड़ा गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगतबेला (गोरखपुर)। चिलुआताल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी क्षेत्र के ग्राम सभा भिटनी में रविवार की रात बच्चों के साथ सो रही महिला पर गांव के ही युवक ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया था। पीड़िता के पिता मुस्तफा की तहरीर पर पुलिस हत्या का प्रयास व जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज कर मंगलवार को आरेपी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम सभा भिटनी निवासी फातिमा (30) पत्नी उजैर आलम रविवार की रात अपने घर के छत पर बच्चों के साथ सो रही थी। आरोप है कि देर रात गांव का ही युवक नमीम उर्फ भूअर बिजली के खंभे के सहारे उसकी छत पर चढ़ कर फातिमा पर धारदार हसिए से गले पर वार कर दिया। पीड़िता के शोर मचाने पर जब तक आसपास के लोग पहुंचे तब तक युवक फरार हो गया। मजनू चौकी प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने आरोपी को भंडारों अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया। संवाद