{"_id":"69d42287412528d82c03d809","slug":"around-two-thousand-houses-connected-to-ramjanaki-nagar-and-moti-pokhara-feeders-of-raptinagar-substation-remained-without-electricity-for-three-and-a-half-hours-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1282014-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: साढ़े तीन घंटे गुल रही दो हजार घरों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: साढ़े तीन घंटे गुल रही दो हजार घरों की बिजली
Tue, 07 Apr 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। राप्तीनगर उपकेंद्र के रामजानकी नगर और मोती पोखरा फीडर से जुड़े करीब दो हजार घरों में साढ़े तीन घंटे तक बिजली गुल रही। शाम करीब पांच बजे क्षेत्र की बिजली अचानक गुल हो गई, इसके बाद रात 8:30 बजे बहाल हुई।
दरअसल, हड़हवा फाटक से एचएन सिंह चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। जहां कार्यदायी संस्था लाइन शिफ्टिंग कर रही है। इसी बीच हड़हवा फाटक के करीब एक नया लगाया गया बिजली का पोल झुक कर 11 केवीए लाइन से सट गया। इससे रामजानकी नगर और मोती पोखरा फीडर शटडाउन में चला गया। राप्तीनगर उपकेंद्र के एसडीओ राघवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि एक जेसीबी की टक्कर से पोल झुक गया और 11 केवीए लाइन से सट गया था। खंभे को सीधा करके आपूर्ति बहाल कर दी गई है।