फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Army soldier's body found in roadside pit

Gorakhpur News: सड़क किनारे गड्ढे में मिली सेना के जवान की लाश

Sun, 21 Jan 2024 03:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Army soldier's body found in roadside pit
बड़हलगंज इलाके में मिला शव, हादसे में मौत की आशंका
विज्ञापन

सड़क पर क्षतिग्रस्त हालत में मिली बाइक, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
चिल्लूपार (गोरखपुर)। बड़हलगंज इलाके के रामजानकी मार्ग पर मुजौना गांव के सामने गड्ढे में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान जसवंत (31) का शव मिला। आशंका है कि हादसे में उनकी मौत हुई है। पास में ही क्षतिग्रस्त बाइक मिली है। पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, सीधेगौर गांव निवासी जसवंत आईटीबीपी के कोबरा 203 बटालियन झारखंड में कांस्टेबल थे। पांच दिन पहले ही छुट्टी पर घर आए थे। शुक्रवार देर रात वह पिड़हनी चौराहे पर एक रिश्तेदार को छोड़कर घर के लिए निकले थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे। परिजन उनकी तलाश में थे और फोन भी किए, लेकिन उनका फोन नहीं उठा।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने एक शव गड्ढे में देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जेब में मिले पहचान पत्र के आधार पर पहचान कर घरवालों को सूचना दी तो पता चला कि वह रात से ही नहीं मिल रहे थे। आशंका है कि किसी वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। वह चार भाइयों में छोटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed