{"_id":"639ffd7903bfc36e6160c35f","slug":"arms-licenses-will-be-reviewed-and-weapons-will-be-verified-in-municipal-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Nikay Chunav 2022: नगर निकाय चुनाव में शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा व शस्त्रों का होगा सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Nikay Chunav 2022: नगर निकाय चुनाव में शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा व शस्त्रों का होगा सत्यापन
Mon, 19 Dec 2022 11:28 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:28 AM IST
सार
शस्त्र लाइसेंसियों की समीक्षा केवल नगरीय क्षेत्र एवं उसकी सीमा के 10 किलोमीटर परिधि में की जाएगी। इस दौरान जमानत पर छूटे लोगों, आपराधिक इतिहास वाले लोगों, निर्वाचन की अवधि में किसी दंगे में संलिप्त रहे लोगों, शांति भंग में शामिल लोगों की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
गोरखपुर डीएम कृष्णा करुणेश।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा एवं शस्त्रों का सत्यापन किया जाएगा। डीएम कृष्णा करुणेश ने इसके लिए स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है। इसमें जिला मजिस्ट्रेट, एसएसपी एवं प्रभारी अधिकारी शस्त्र शामिल होंगे। कमेटी की सहायता के लिए उपसमितियों का भी गठन किया गया है। इन समितियों को जल्द से जल्द सत्यापन रिपोर्ट देनी होगी।
विज्ञापन
शस्त्र लाइसेंसियों की समीक्षा केवल नगरीय क्षेत्र एवं उसकी सीमा के 10 किलोमीटर परिधि में की जाएगी। इस दौरान जमानत पर छूटे लोगों, आपराधिक इतिहास वाले लोगों, निर्वाचन की अवधि में किसी दंगे में संलिप्त रहे लोगों, शांति भंग में शामिल लोगों की समीक्षा की जाएगी। इसके अतिरिक्त ऐसे व्यक्ति, जिनसे कानून व्यवस्था में व्यवधान की आशंका हो, उनकी भी समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
ये हैं उपसमितियां
कैंपियरगंज एवं पीपीगंज थानाक्षेत्र के लिए गठित कमेटी में एसडीएम कैंपियरगंज, सीओ कैंपियरगंज, दोनों थानों के प्रभारी शामिल हैं। पिपराइच के लिए बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, सीओ चौरी चौरा, एसओ पिपराइच, कैंट, कोतवाली, राजघाट, तिवारीपुर, शाहपुर, चिलुआताल, गुलरिहा, गोरखनाथ थानाक्षेत्रों के लिए गठित कमेटी में एसडीएम सदर, सीओ कैंट, कोतवाली व गोरखनाथ व संबंधित थानों के प्रभारी शामिल हैं। खोराबार, रामगढ़ताल, बेलीपार के लिए अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम, सीओ कैंट, बांसगांव, संबंधित थानों के प्रभारी, सहजनवा, हरपुर बुदहट, गीडा थानों के लिए गठित कमेटी में एसडीएम सहजनवा, सीओ कैंपियरगंज, संबंधित थानों के प्रभारी, खजनी, सिकरीगंज, बेलघाट के लिए एसडीएम खजनी, सीओ खजनी, संबंधित थानों के प्रभारी, चौरी चौरा व झंगहा के लिए एसडीएम चौरी चौरा, सीओ चौरी चौरा, संबंधित थानों के प्रभारी, बांसगांव व गगहा के लिए एसडीएम बांसगांव, सीओ बांसगांव, संबंधित थानों के प्रभारी, गोला, बड़हलगंज व उरुवा थानों के लिए गठित कमेटी में एसडीएम गोला, सीओ गोला व संबंधित थानों के प्रभारी शामिल होंगे।
विज्ञापन