फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Applications in DDU crossed 50 thousand, highest in three years

Gorakhpur News: डीडीयू में आवेदन 50 हजार के पार, तीन साल में सबसे ज्यादा

Tue, 28 May 2024 05:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 28 May 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Applications in DDU crossed 50 thousand, highest in three years
- सत्र 2024-25 में प्रवेश के लिए करीब 53 हजार अभ्यर्थियों ने किया आवेदन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रवेश को लेकर अभ्यर्थियों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। पिछले तीन साल में पहली बार आवेदन की संख्या 50 हजार के पार हो गई है। स्नातक, परास्नातक में प्रवेश की अंतिम तिथि आठ जून है, ऐसे में यह संख्या और भी बढ़ सकती है।
नई शिक्षा नीति और सीयूूईटी के आने के बाद से ही विश्वविद्यालय में अभ्यर्थियों की संख्या लगातार घट रही थी। इसके साथ ही प्रवेश, परीक्षा और परिणाम में देर होने की वजह से विद्यार्थियों का डीडीयू से मोहभंग हो रहा था। कुलपति प्रो. पूनम टंडन के आने के बाद इसमें काफी हद तक सुधार हुआ। इसकी वजह से अभ्यर्थियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। वर्तमान सत्र में प्रवेश के लिए स्नातक में करीब 33 हजार, परास्नातक में 14,239 और शोध पात्रता परीक्षा-सत्र 2023-24 में प्रवेश के लिए 5222 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। इस सत्र में अब तक कुल 52,905 अभ्यर्थी पंजीकृत हो चुके हैं। इनमें 36 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने फॉर्म भी पूरित कर लिया है। विश्वविद्यालय अभी इसी सत्र से पांच और पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है। इसमें मास्टर ऑफ साइंस इन एआई, बीसीए एआई, बीसीए आईओटी, बीफार्मा और डीफार्मा जैसे समय की मांग वाले कोर्स शामिल हैं। इनमें आवेदन शुरू होने के बाद यह संख्या और भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

-
बीए और एलएलबी की मांग सबसे ज्यादा
विश्वविद्यालय में स्नातक में बीए ऑनर्स में सबसे ज्यादा 6199 आवेदन और परास्नातक में एलएलबी में 3549 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। इसके साथ ही बीएससी बॉयोलॉजी में 4320, बीएससी गणित में 2872, बीए-एलएलबी में 2809, बीकॉम में 2733 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। बीसीए में 2935, बीटेक में 2925, बीएससी एजी में 2390, बीबीए में 1455, बीएससी एमएलटी में 1176, बीकॉम बैंकिंग एंड इंश्योरेंस में 1134, बीए जेएमसी में 1053 और बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी में 539 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण किया है। इसके साथ ही एलएलएम में 682, जूलॉजी में 980, बॉटनी में 341, गणित में 561, केमिस्ट्री में 451, फिजिक्स में 369, एमकॉम में 988, राजनीति शास्त्र में 591, अंग्रेजी में 393, इतिहास में 391, एमबीए में 959, एमएससी एजी में 668 अभ्यर्थियों ने प्रवेश के लिए पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्र आवेदन
2024-25* 52905
2023-24 42876
2022-23 43896
-
कोट...
विश्वविद्यालय में प्रवेश को लेकर अभ्यर्थियों में काफी रुझान देखने को मिल रहा है। पंजीकरण की संख्या 50 हजार के पार पहुंच गई है। रोजगारपरक कोर्स में इस समय की मांग है। इसको लेकर छात्रों में सबसे ज्यादा उत्साह है। इसे देखते हुए प्रमुख विषयों में सीट वृद्धि की गई है। पांच अन्य कोर्स शुरू होने के बाद आवेदकों की संख्या और बढ़ेगी।
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed