{"_id":"65565d3fac6a6f603e010519","slug":"appeal-to-celebrate-chhath-festival-as-zero-waste-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-370728-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जीरो वेस्ट के रूप में छठ महापर्व मनाए जाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जीरो वेस्ट के रूप में छठ महापर्व मनाए जाने की अपील
Thu, 16 Nov 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
जीरो वेस्ट के रूप में छठ महापर्व मनाए जाने की अपील
0- नगर आयुक्त ने लोगों से की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि वो नगर निगम का सहयोग करें और इस महापर्व को जीरो वेस्ट के रूप में मनाएं। स्वच्छता एवं सफाई की जागरूकता के साथ श्रद्धालुओं को जीरो प्लास्टिक इवेंट एवं जीरो वेस्ट इवेंट के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
महापर्व जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में गोरखनाथ मंदिर भीम सरोवर, सूर्यकुण्ड धाम सरोवर, मानसरोवर रामलीला मैदान अंधियारीबाग, राजघाट, गोरक्षघाट राप्ती नदी के किनारे राजघाट, राजघाट पुल पार राप्ती नदी के किनारे रामघाट एवं रामगढ़ताल के किनारे आयोजित होगा। जीरो वेस्ट छठ त्यौहार के संबंध में समस्त गतिविधियां कराई जाएंगी। यहां डस्टबिन की उपलब्धता, प्रर्याप्त सफाई मित्रों की उपस्थिति, प्रयाप्त मात्रा में डोर टू डोर वाहन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। इन गतिविधियों में छठ घाटों पर आयोजन समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर जीरो वेस्ट त्योहार, नो प्लास्टिक इवेंट की स्थापना एवं स्वच्छता से जुड़े संदेशों का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
श्रद्धालुओं से अपील
-घाटों एवं घाटों की परिधि में प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं थर्माकोल के उत्पादों का इस्तेमाल न करें।
-कचरा एकत्रित हो तो उसे डस्टबिन में ही डाले, ताकि घाटों की स्वच्छता बनी रह सके।