{"_id":"6887092f9662349bc70321dd","slug":"apart-from-jharkhandi-mahadev-shiv-mandir-in-gorakhpur-crowds-also-gathered-in-other-temples-2025-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सावन का सोमवार: झारखंडी महादेव समेत शहर के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजा हर-हर महादेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन का सोमवार: झारखंडी महादेव समेत शहर के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजा हर-हर महादेव
Mon, 28 Jul 2025 10:53 AM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 28 Jul 2025 10:53 AM IST
सार
शहर के प्रमुख महादेव झारखंडी शिव मंदिर, मुक्तेश्वर नाथ शिव मंदिर, मानसरोवर मंदिर और गोरखनाथ मंदिर सहित शहर से लगभग 12 किलोमीटर दूर भौवापार स्थित बाबा मुंजेश्वर नाथ धाम और पिपराइच के मोटेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा है।
विज्ञापन
शिव मंदिरों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सावन महीने के तीसरे सोमवार पर जनपद के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर मंगलमय जीवन की कामना की। सुबह से लेकर शिवालयों में जलाभिषेक के दौरान हर-हर महादेव, बम-बम भोले का जयघोष गूंज रहा है।
विज्ञापन
शहर के प्रमुख महादेव झारखंडी शिव मंदिर, मुक्तेश्वर नाथ शिव मंदिर, मानसरोवर मंदिर और गोरखनाथ मंदिर सहित शहर से लगभग 12 किलोमीटर दूर भौवापार स्थित बाबा मुंजेश्वर नाथ धाम और पिपराइच के मोटेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा है।
विज्ञापन
भक्तों ने इन मंदिरों में जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के माध्यम से भगवान भोलेनाथ से मंगल जीवन की कामना कर रहे हैं। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। वहीं दूसरी तरफ कांवरिया भी भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं। भोलेनाथ की पूजा-अर्चना का सिलसिला पूरे दिन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन